फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इंचौली में करंट का कहर, ब्लास्ट, छात्र की मौत

इंचौली में करंट का कहर, ब्लास्ट, छात्र की मौत

Mon, 12 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
इंचौली में करंट का कहर, ब्लास्ट, छात्र की मौत
गंगानगर/मेरठ। इंचौली के मोहल्ला कुआं पट्टी में रविवार दोपहर 11 हजार केवी लाइन (हाइटेंशन लाइन) का तार टूटकर लो टेंशन (एलटी) लाइन पर गिरने से ब्लास्ट हो गया। दो दर्जन से ज्यादा घरों में करंट दौड़ गया। एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए जिनमें बीटेक के एक छात्र की मौत हो गई। एक घर में आग लगी तो कई घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। गुस्साए लोगों ने इंचौली थाने के सामने छात्र का शव रखकर हाइवे जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। मोहल्ला कुआं पट्टी निवासी सतेंद्र दास (21) पुत्र अशोक सलारपुर स्थित एबीएसएस कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। दोपहर जब अचानक एचटी का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरा तो उस समय सतेंद्र अपने कमरे में मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहा था। इस दौरान उसे करंट का तेज झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मोहल्ले के दो दर्जन से अधिक घरों के बिजली के सभी उपकरण फुंक गए। वहीं, शाकिर पुत्र अजीज के घर में आग लग गई। करंट से बिरजो पत्नी जयपाल, अंजुम पुत्री नसीम, सदाकत पुत्र रियासत, अमरीश, शाहीन पत्नी इंतजार, साहेबा पत्नी अफजाल सहित एक दर्जन लोग झुलसे।
विज्ञापन

घरों में धमाके से मची चीख पुकार
करंट फैलते ही घरों में विद्युत उपकरण में धमाके होने शुरू तो लोगों में चीख पुकार मच गई। करंट के झटके लगने से लोग घबराकर बाहर दौड़े। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के सामने हाइवे जाम, तोड़फोड़
विद्युत निगम की लापरवाही पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मेरठ-पौड़ी मार्ग पर इंचौली थाने के सामने छात्र का शव रखकर जाम लगा दिया। काफी लंबा जाम लगने पर ट्रैफिक को मसूरी तिराहा और साकेत चौराहे से डायवर्ट किया गया। सूचना पर एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, एसपी देहात, सीओ सदर देहात, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम मवाना भी आसपास के थानों की फोर्स और पीएसी लेकर पहुंच गए। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश करते हुए शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई और वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। महिला कांस्टेबल से भी महिलाओं ने मारपीट की।
दो घंटे तक हंगामा, नारेबाजी
करीब दो घंटे तक थाने के सामने नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। पुलिस ने जब शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो भीड़ आक्रोशित हो गई। धक्कामुक्की होने पर इंचौली पुलिस दो युवकों को घसीटकर थाने ले गई। जिसका विरोध करने पर सिपाहियों ने कई लोगों को लात-घूसों से पीटा। पुलिस फोर्स ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। जाम खुलवाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्र के परिजनों ने विद्युत निगम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी। विद्युत विभाग के एक्सईएन महेश चंद ने आर्थिक सहायता के लिए छात्र के परिजनों को पांच लाख रुपये का चैक सौंपा।
चैक से नहीं चलेगा काम
जिपं. सदस्य विक्की तनेजा ने छात्र के पिता अशोक को संभाल तो जिपं. की पूर्व अध्यक्ष सीमा प्रधान ने पांच लाख का चैक कम बताते हुए 50 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। वहीं अन्य लोगों के लिए भी मुआवजा मांगा।
तहरीर के आधार पर होगी जांच
विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। पुलिस ने सख्ती करते लोगों को समझाकर जाम खुलवाया था। लाठीचार्ज नहीं किया गया है। -राजेश कुमार, एसपी देहात

देखेंगे किस स्तर पर लापरवाही
एचटी और एलटी लाइन एक ही खंभे की लाइन पर हैं। एचटी का जंफर उड़कर एलटी लाइन पर गिर गया था। जिससे एलटी में एचटी लाइन का करंट प्रवाहित होने से यह हादसा हुआ। किस स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी जांच के बाद कार्रवाई होगी। -एके सिंह, अधीक्षण अभियंता देहात पीवीवीएनएल
खास बातें:
11 हजार केवी तार टूटकर गिरा था एलटी की लाइन पर
02 दर्जन से ज्यादा घरों में दौड़ा करंट, एक दर्जन लोग झुलसे
01 घर में लगी भीषण आग, कई घरों में बिजली के उपकरण फुंके
- छात्र के शव को इंचौली थाने के सामने रखकर हाइवे किया जाम
- पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा, शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed