{"_id":"5a8890fb4f1c1bf07b8b7dac","slug":"11518899451-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्टे की दीवार गिरने से मरी महिला के आश्रितों को मिलेंगे 5.25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्टे की दीवार गिरने से मरी महिला के आश्रितों को मिलेंगे 5.25 लाख
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठे पर हुई महिला की मौत के बाद आश्रितों को मिलेंगे 5.25 लाख
मेरठ। हसनपुर कदीम स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला मजदूर की दीवार गिरने से 3 फरवरी को मौत हो गई थी। इस मामले में अमर उजाला में प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेते हुए उपश्रमायुक्त ने जांच के बाद मृतक महिला के परिजनों को 5.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की संस्तुति की है।
ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला श्रमिक नरेश पत्नी चंद्रपाल श्रमिक विभाग में पंजीकृत थी। अमर उजाला के पांच फरवरी के अंक में नरेश की मृत्यु का समाचार प्रकाशित होने पर उपश्रमायुक्त सरजूराम शर्मा ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से इस मामले की जांच कराई। सरजू राम शर्मा ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत मृत्यु, विकलांगता योजना और अंत्योष्टि सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को विभाग द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। इन श्रमिकों को मृत्यु होने पर 5,25,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जबकि गैर पंजीकृत श्रमिक को भी 50 हजार की धनराशि दी जाती है। ऐसे में नरेश के आश्रितों को 5.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की संस्तुति कर दी गई है।