{"_id":"5a7389d54f1c1b8e268b7b7e","slug":"11517521365-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की नीतियों का होगा पूर्ण पारदर्शिता से पालन: अनिल ढींगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की नीतियों का होगा पूर्ण पारदर्शिता से पालन: अनिल ढींगरा
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की नीतियों का होगा पूरी पारदर्शिता से पालन : डीएम
मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि शासन की नीतियों और योजनाओं का पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से पालन कराया जाएगा। इसके साथ ही जनता से अधिक से अधिक संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो, इस पर विशेष काम होगा।
बृहस्पतिवार को मेरठ जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कार्यभार ग्रहण किया। सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर अनिल ढींगरा ने प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के साथ गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद मुख्य कोषागार पहुंचकर उन्होंने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। बाद में बचत भवन में वह मीडिया से रूबरू हुए। अनिल ढींगरा ने बताया कि वह वह मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। अनिल ढींगरा ने सीए करने के बाद कई बड़ी कंपनियों में काम किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस ज्वाइन की। 2008 बैच के आईएएस अनिल ढींगरा की पहली नियुक्त बलिया जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुई। इसके बाद वह मिर्जापुर, रामपुर, बलिया, अयोध्या, फैजाबाद, हापुड़ जनपद के जिलाधिकारी रहे और वर्तमान में वह आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए मेरठ जिलाधिकारी के रूप में ट्रांसफर हुए।
अनिल ढींगरा ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रमुख है। इसलिए यह उनकी प्राथमिकता में रहेगा। हापुड़ जनपद का जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने मेरठ के बारे में भी काफी जाना। इसलिए यहां की स्थिति को समझते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। इसके साथ ही शासन की जो भी योजनाएं हैं, उसका लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाना भी प्राथमिकता होगा।
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या पर अनिल ढींगरा ने कहा कि इसके लिए प्लान तैयार कर शहर को जाम मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें शहर के लोगों की भी मदद की जाएगी। इसके साथ ही विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, देहात राजेश कुमार, एसडीएम सदर निशा अनंत, मवाना अंकुर श्रीवास्तव, सरधना राकेश कुमार सिंह, एसीएम अरविंद कुमार सिंह, एसीएम गुलशन, संतोष बहादुर सिंह, अमिताभ यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।