फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जीएसटी: मैन्युअल दाखिल की जाएगी अपील

जीएसटी: मैन्युअल दाखिल की जाएगी अपील

Mon, 04 Dec 2017 02:06 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी: मैन्युअल दाखिल की जाएगी अपील
मेरठ। जीएसटी पोर्टल पर अभी ऑनलाइन अपील दाखिल करने की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। जिसके चलते राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) मुख्यालय ने मैन्युअली अपील दाखिल करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

प्रत्येक अपीलीय प्राधिकारी के कार्यालय में अपील पंजीकृत करने के लिए एक पुस्तिका रखी जाएगी, इसमें पंजीकृत अपीलों का क्रमांक एवं विवरण अंकित किया जाएगा। अपील की प्रक्रिया जीएसटी के प्रावधानों के तहत ही होगी। लेकिन अंतर यह होगा कि सभी काम ऑनलाइन होने के बजाय मैन्युअल होंगे, यानी कार्यालय जाना पड़ेगा। इस संबंध में एसजीएसटी के कमिश्नर ने प्रदेश के सभी जोनल कार्यालयों में अपील करने की प्रक्रिया का प्रारूप जारी किया है।
विज्ञापन

एसजीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर पीपी सिंह ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश एसजीएसटी अधिनियम धारा 107 (1) के अंतर्गत अपीलीय प्राधिकारी एडिशनल कमिश्नर अपील होंगे। इनके समक्ष अपील प्रारूप (फार्म एपीएल-01) में सभी जरूरी प्रपत्रों की प्रतियां मैन्युअली दाखिल की जाएंगी। हस्ताक्षर और सत्यापन के अलावा अपील प्राप्ति की रसीद भी मैन्युअली ही दी जाएगी। अपील दाखिल करने के सात दिनों के अंदर अपीलकर्ता की ओर से संबंधित आदेश की सत्यापित प्रति दाखिल करने पर अपीलीय प्राधिकारी एडिशनल कमिश्नर के यहां से अपील को पंजीकृत करते हुए प्रारूप एपीएल-02 में अपील दाखिल करने की अंतिम रसीद मैन्युअली जारी की जाएगी। हालांकि उन्होंने बताया कि जीएसटी पोर्टल पर अपील दाखिल करने की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें
- अभी मैन्युअल दाखिल की जाएगी अपील
- जीएसटी पोर्टल पर शुरू नहीं हो सकी व्यवस्था
- कमिश्नर ने सभी जोनल कार्यालयों को भेजे निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed