फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिलाओं में बढ़ रही शुगर की बीमारी

महिलाओं में बढ़ रही शुगर की बीमारी

Wed, 15 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं में बढ़ रही शुगर की बीमारी
मेरठ। विश्व मधुमेह (डायबिटीज) दिवस पर मंगलवार को एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम केअंतर्गत जिला चिकित्सालय और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 1078 मरीजों की जांच की गई। इनमें 427 डायबिटीज, 394 हाइपरटेंशन, 257 बीएमआई (मोटापा) से ग्रस्त मरीज थे। जांच में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में डायबिटीज ज्यादा पाई गई।
विज्ञापन

यह कैंप सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चला। जिला अस्पताल में उद्घाटन प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने किया। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि खराब लाइफ स्टाइल का फर्क सब पर पड़ रहा है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अमूमन शारीरिक श्रम कम करती हैं, महिलाओं में अब मोटापा काफी बढ़ रहा है, जिस कारण शुगर ज्यादा बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं में डायबिटीज की मात्रा ज्यादा पाई गई है, उनकी स्टडी कराई जाएगी कि इसकी वजह क्या है। कैंप में जो मरीज आए थे, वे पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन और मोटापे के शिकार थे।
विज्ञापन

---
फोटो
आईएमए के चिकित्सकों ने देखे 100 से ज्यादा मरीज
मेरठ। विश्व मधुमेह दिवस पर आईएमए मेरठ शाखा द्वारा डायबिटीज के मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 से ज्यादा मरीजों की जांच और इलाज किया गया। शिविर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक चला। इसका उद्घाटन आईएमए अध्यक्ष डॉ. मेधावी तोमर ने किया। इसमें चिकित्सक डॉ. दिनेश अग्रवाल, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. केसी जोशी, डॉ, विनय अग्रवाल, डॉ. अमित रस्तोगी, डॉ. एनके शर्मा, डॉ. संदीप जैन, डॉ. जेके कंसल, आईएमए सचिव डॉ. सुशील गुप्ता,, उपाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, सहसचिव एसएम शर्मा, डॉ. वाई के खुराना, डॉ. अनिल नौसरान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed