{"_id":"59c186a04f1c1b32688b5711","slug":"11505855136-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग, आरोपियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग, आरोपियों की तलाश में दबिश
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। खैरनगर में रविवार को हर्ष फायरिंग में फिरोज की मौत के बाद पुलिस ने इंचौली और लिसाड़ी गेट क्षेत्र में उनके रिश्तेदारों के यहां दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
फिरोज के पिता अलाउद्दीन की तहरीर पर दूल्हे फैसल के मामा शकील और पठान, मौसा जग्गू और बहनोई नदीम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। सोमवार को पुलिस की टीम ने एक आरोपी की तलाश में दिल्ली में रिश्तेदारी में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपियों की रिश्तेदारी इंचौली और लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में है। पुलिस ने यहां भी दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। पुलिस ने एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन वह भी उनका ठिकाना नहीं बता सका। उधर, मोहल्ले में चर्चा है कि परिवार के लोग रिश्तेदारियों में चले गए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि इस घटना के आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। खैरनगर स्थित आरोपियों के मकान में अभी भी ताला बंद है। हालांकि परिवार के लोगों ने जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाया है।