फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाम के आगे ट्रैफिक का सिस्टम फेल

जाम के आगे ट्रैफिक का सिस्टम फेल

Wed, 13 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
जाम के आगे ट्रैफिक का सिस्टम फेल
शहर में जाम, अफसरों का दावे धड़ाम
विज्ञापन

मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अफसरों के तमाम दावे धड़ाम होते जा रहे हैं। ऐसा कोई ही दिन जाता हो, जब शहर में लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। अतिक्रमण को लेकर जहां पुलिस का अभियान भी ठंडे बस्ते में चला गया, वहीं जाम खुलवाना भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
मंगलवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर भीषण जाम की समस्या बनी रही। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल चौराहे तक जाम लगा रहा। बेगमपुल चौराहा, दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड, दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल के पास भी जाम लगा रहा। घंटाघर चौराहा, खैरनगर बाजार, इंदिरा चौक पर भी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

हापुड़ अड्डा चौराहा मुसीबत
हापुड़ अड्डा चौराहे के पास फिर से पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर निर्माण कार्य के चलते सौ मीटर तक वन-वे व्यवस्था कर रखी है। इस कारण वहां दिनभर जाम लगा रहा। हापुड़ अड्डे के पास से सूरजकुंड की तरफ जाने वाले कट पर भी जाम रहा। हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया पुल तक भी लोगों को जाम में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर दौड़ने लगे जुगाड़
ट्रैफिक पुलिस के लिए शहर में जुगाड़ और अवैध ई-रिक्शा भी मुसीबत बने हैं। ट्रैफिक का अभियान बंद होते ही फिर से सड़क पर जुगाड़ और अवैध-ई रिक्शा दौड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा जुगाड़ दिल्ली रोड पर हैं।


खुद नियम तोड़ रही पुलिस
लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस का अभियान नहीं था। बुधवार को फिर से पूरे जिले में थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाएगी। लेकिन पुलिसकर्मी खुद दो पहिया वाहन बिना हेलमेट लगाए चला रहे हैं।
खास बात
हर रोज की तरहा मंगलवार को शहर में लगा रहा भीषण जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed