{"_id":"59b6c9014f1c1bfa7f8b6342","slug":"11505151233-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों पर मिलेगी मंदिरों को 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों पर मिलेगी मंदिरों को 24 घंटे बिजली
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पीवीवीएनएल ने नवरात्र के दौरान सभी मंदिरों और रामलीला स्थलों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
पीवीवीएनएल एमडी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि 21 सितंबर से नवरात्र शुरू हो जाएंगे। शासन की मंशा अनुसार त्योहारी सीजन में मंदिरों और रामलीला स्थलों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जानी है। इसके लिए अधिकारियों से सभी प्रमुख मंदिरों और रामलीला मंचन स्थलों की सूची तैयार कर विद्युत लाइनाें और खंभों का दुरुस्त करने को कहा है। वे खुद नवरात्र से पहले मंदिरों को जाने वाली लाइनों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।