फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिनदहाड़े युवक से कार, नकदी लूटी

दिनदहाड़े युवक से कार, नकदी लूटी

Thu, 25 Apr 2019 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े युवक से कार, नकदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। रोहटा थाना क्षेत्र में कल्याणपुर-पुरा महादेव संपर्क मार्ग पर बुलेट सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक से नकदी, कार और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर लौट गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग तक नहीं की।

कल्याणपुर गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र हरवीर सिंह बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी कार से रोहटा के बाजार से सामान लेकर गांव लौट रहा था। कल्याणपुर-पुरा महादेव संपर्क मार्ग पर पीछे से आए लाल रंग की बुलेट सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी कार रुकवा ली। बदमाशों ने हथियारों के बल पर युवक से मोबाइल, 17 हजार रुपये और कार लूट ली। युवक ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और पुरा महादेव की तरफ फरार हो गए। पीड़ित युवक किसी तरह गांव पहुंचा और ग्रामीणों को लूट की जानकारी दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची रोहटा थाना पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि घटनास्थल का दौरा किया गया। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed