{"_id":"5c92a556bdec2213f32f7406","slug":"111553114454-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से पांच दिन के लिए रद उत्कल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से पांच दिन के लिए रद उत्कल एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने सूची जारी कर दी सूचना, पहले से एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें चल रहीं रद्द
मेरठ। पहले से ही रद्द चल रही ट्रेनों में अब नौचंदी और उत्कल एक्सप्रेस का नाम जुड़ गया है। पिछले दो सप्ताह से रद्द चल रही ट्रेनों के अलावा इन ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने कार्य बताते हुए ट्रेनों पर ब्रेक लगाया है। इससे यात्रियों को परेशानी शुरू हो जाएगी। होली के बाद घर लौटने वाले यात्रियों को मेरठ आने के लिए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ेगा। खतौली से मुजफ्फरनगर के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते एक दर्जन ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे ने पुरी से वाया मेरठ, हरिद्वार को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को 22 से 26 मार्च तक रद्द कर दिया है। हरिद्वार से वाया मेरठ, पुरी को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को 24 से 28 मार्च तक रद्द करने का फैसला लिया है। इसके अलावा मेरठ से प्रयाग घाट तक जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को 25 से 27 मार्च तक रद्द करने का फैसला लिया है। नौचंदी एक्सप्रेस के रद्द होने के बाद लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। होली के बाद लखनऊ से लौटने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होगी।