{"_id":"5c7064c6bdec22736e4ed2c4","slug":"111550869702-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से 26 के फिर सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से 26 के फिर सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
26 को मेरठ समेत वेस्ट यूपी में बारिश के आसार
बदलते मौसम से गेहूं की फसल पर खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम/मेरठ। कभी नरम तो कभी गरम हो रहे मौसम के बीच पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो 24 से 26 फरवरी के बीच मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के संकेत बन रहे हैं।
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना है। तापमान कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बढ़ता हुआ 26 डिग्री के पार पहुंच गया था। लेकिन शुक्रवार को तापमान में फिर से गिरावट आ गई। हवा की गति तेज रही और नमी भी ज्यादा रही। इस सीजन में बृहस्पतिवार की रात सबसे गर्म रही है। रात का पारा चढ़ता हुआ 15.1 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
अब तक 13 पश्चिमी विक्षोभ
मौसम में उथल-पुथल से फरवरी माह के इन 22 दिनों में कभी दिन तो कभी रात का तापमान बढ़ या घटा है। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार फरवरी माह में अब तक करीब 13 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम लगातार बदल रहा है। 24 से 26 फरवरी को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है। जिस कारण से वहां पर बर्फबारी व बारिश होगी। 26 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार बन रहे हैं। कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर बारिश हल्की हो सकती है। शुक्रवार को दिन के तापमान 3.3 डिग्री की गिरावट रही तो रात का तापमान 4.7 डिग्री बढ़ा है।
विज्ञापन
गेहूं में आ सकती है बीमारी
डॉ. यूपी शाही के अनुसार जिस तरह से मौसम चल रहा है, ऐसे में गेहूं में कई प्रकार के फफूंद जनक रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है। इस बीमारी के लगने से गेहूं की फसल को काफी नुकसान होता है। इससे गेहूं की बढ़वार रुक जाती है और दाने पर भी इसका असर दिखाई देता है। इसके बचाव के लिए किसान प्रोपिकॉनजोले फफूंदी नाशक का 1 मिमी प्रति लीटर पानी का छिड़काव करे, जिससे गेहूं की फसल को बचाया जा सकता है। जिस तरह से मौसम गर्म हो रहा है, वह गेहूं की फसल के लिए ठीक नहीं है।