फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ में बनेगी प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

मेरठ में बनेगी प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

Wed, 13 Feb 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में बनेगी प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
मेरठ में बनेगी प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
मंडलायुक्त ने शासन को भेजा प्रस्ताव, अपर मुख्य सचिव से वार्ता भी कर ली
170 एकड़ जमीन की होगी जरूरत, फिलहाल 60 एकत्र से हो सकती है शुरुआत
इससे पहले देश में केवल मणिपुर में ही बनाया गया है खेल विश्वविद्यालय
मेरठ। मेरठ ही नहीं, समूचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की सौगात मिलने वाली है। मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम ने मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। साथ ही शासन में बात करके बताया है कि मेरठ के युवा लगातार खेलों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में यहां स्पोर्ट यूनिवर्सिटी बनाना आवश्यक है।
खेल विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
आयुक्त ने खेल विभाग के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर से यह प्रस्ताव तैयार कराया है। इसके बाद आयुक्त ने अपना अर्द्धशासकीय पत्र शासन को प्रेषित किया है। इस बाबत उनकी अपर मुख्य सचिव खेल इफ्तखारुद्दीन से वार्ता हो गई है। प्रस्ताव उन्हीं को गया है।
विज्ञापन

170 एकड़ जगह चाहिए जमीन, यह होंगे कोर्स
इस प्रस्ताव में सबसे अहम है जमीन। इस विवि के लिए 170 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। हालांकि तत्काल तो 60 एकड़ में विवि शुरू हो सकता है, पर आगे विस्तार के लिए और जमीन की आवश्यकता होगी। प्रस्ताव में है कि यहां सामान्य कोर्स के अलावा बीपीई, एमपीई, बीपीएड, एमपीएड, डिप्लोमा इन कोचिंग, एमफिल, पीएचडी, एमबीए इन स्पोर्ट मैनेजमेंट, फिजियोथैरेपी, डिप्लोमा इन मेडिसिन आदि कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा रिसर्च सेंटर, री-हेबिलिटेशन सेंटर, ब्लड टेस्टिंग लैब, हॉस्टल, लाइब्रेरी आदि की सुविधा होगी। शिक्षकों की तैनाती भी कोर्स के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश का पहला विवि होगा
मेरठ में यह सूबे का पहला खेल विवि होगा। इससे पूर्व देश का पहला खेल विवि मणिपुर में शुरू किया गया है। यानी देश भर में स्पोर्ट विश्वविद्यालयाें की भारी कमी है। यदि शासन ने इसे स्वीकृति दे दी, तो यह एक बड़ा कदम साबित होगा।
वेस्ट यूपी बना खेलों का हब
समूचा वेस्ट यूपी इस समय खेलों का हब बना है। निशानेबाजी, तीरंदाजी, कुश्ती, क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वुशू आदि में वेस्ट यूपी के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। मेरठ के सौरभ चौधरी, रवि कुमार, शहजर रिजवी, शार्दुल विहान ने शूटिंग में नाम कमाया है। वहीं क्रिकेट में प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर, कर्ण शर्मा जैसे नामचीन खिलाड़ी हैं। सीमा पूनिया, अन्नू रानी, विशाखा और इससे पूर्व अलका तोमर जैसी खिलाड़ियों ने देश का झंडा विश्व भर में फहराया है। आयुक्त ने यही कहा कि मेरठ और आसपास का क्षेत्र इस समय प्रतिभावान खिलाड़ियों से भरा पड़ा है। इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स विवि बहुत जरूरी है।
चेतन चौहान भी कर रहे मशक्कत
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान भी बार-बार कह रहे हैं कि प्रदेश में खेल विवि बनाया जाना चाहिए। इसके लिए कई जगह संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। मेरठ के इस प्रस्ताव के बाद अब उम्मीद जगी है।

वर्जन
मैंने मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया है। सारगर्भित प्रस्ताव बनाया गया है। इस बाबत वार्ता भी हुई है। उम्मीद है कि सरकार इस पर सकारात्मक कदम उठाएगी।
- अनीता सी. मेश्राम, आयुक्त मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed