{"_id":"5c5605d5bdec2273a67c9b2c","slug":"111549141461-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को बदायूं में गोली लगी, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा को बदायूं में गोली लगी, सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा को बदायूं में गोली लगी, सस्पेंड
बदायूं/मेरठ। मेरठ निवासी दरोगा को संदिग्ध हालत में बदायूं में गोली लग गई। इस मामले में दरोगा को बदायूं एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
मेरठ निवासी दरोगा सुभाष चौधरी की पोस्टिंग बदायूं पुलिस लाइन में चल रही है। शुक्रवार रात दरोगा सुभाष चौधरी वीआईपी ड्यूटी खत्म कर रात करीब 11 बजे दरोगा पुलिस लाइन में शस्त्र जमा करके अपने आवास चला गया। करीब आधा घंटा बाद वह घायल अवस्था में पुलिस लाइन चौराहे पर पहुंचा, जहां तैनात सिपाही सुमित तोमर उसे जिला अस्पताल ले गया। रात में ही दरोगा का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें गोली लगने की पुष्टि हुई। उस समय वह शराब के नशे में भी था। एक्स-रे रिपोर्ट में भी गन शॉट इंजरी होना बताया गया, लेकिन दरोगा के मुुताबिक वह बाइक लेकर घर जा रहा था तो रास्ते में बाइक किसी से टकराने पर चोट लग गई।
अधिकारियों का अनुमान है कि दरोगा पिस्टल लोड कर रहा होगा या फिर खाली कर रहा होगा, तभी उसको गोली लगी थी। वहीं, पूर्व में सिविल लाइंस थाने में तैनात दरोगा ने शराब पीकर हंगामा किया था। जिस पर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया था। एसएसपी अशोक कुमार के अनुसार दरोगा सुभाष चौधरी की मेडिकल रिपोर्ट में गन शॉट इंजरी आई। फिलहाल उसे निलंबित कर दिया गया है।