फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्राइवेट फार्म का नया फॉर्मूला फंसा न दे परीक्षा की तिथि

प्राइवेट फार्म का नया फॉर्मूला फंसा न दे परीक्षा की तिथि

Sat, 02 Feb 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट फार्म का नया फॉर्मूला फंसा न दे परीक्षा की तिथि
प्राइवेट फार्म का नया फार्मूला, फंसा न दे परीक्षा की तिथि
विज्ञापन

- 18 फरवरी से घोषित हैं सीसीएसयू के कॉलेजों में परीक्षाएं
मेरठ।
सीसीएसयू के कॉलेजों में 18 फरवरी से परीक्षा की घोषणा हो चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ पहली बार नए फार्मूले से भरवाए जा रहे प्राइवेट फार्म में अभी कॉलेजों का अलॉटमेंट होना बाकी है। ऐसे में अगर जरा भी मामला अटका तो परीक्षा की तिथि भी फंस जाएगी।
सीसीएसयू के कॉलेजों में बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम प्राइवेट प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी से घोषित की जा चुकी हैं। इस बार यूनिवर्सिटी नए नियमों से फार्म भरवा रही है। छात्रों से तीन कॉलेजों के नाम भरवाए जा रहे हैं। तीन फरवरी के बाद यूनिवर्सिटी छात्र-छात्राओं को कॉलेज अलॉट करेगी। अबकी बार यूनिवर्सिटी की ओर से नया नियम लागू किया है। इसमें बीए, बीकॉम या एमए, एमकॉम में जिन्होंने पिछली साल जिस कॉलेज से फर्स्ट ईयर किया था, इस बार उनको वो कॉलेज नहीं दिए जा रहे हैं। इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। दूसरी समस्या ये है कि जिन कॉलेजों को अलॉट किया जाएगा उनकी पूरी सूची भी वेबसाइट पर अपलोड नहीं की गई है। ऐसे में अभी तक छात्र-छात्राओं को यह भी पता नहीं है कि उनको कॉलेज किस नियम के तहत मिलेगा। तीन फरवरी अभी तक ऑनलाइन प्राइवेट फार्म भरने की अंतिम तिथि है। इसके बाद यूनिवर्सिटी कॉलेज अलॉट करेगी। फिर छात्र उन कॉलेजों में जाकर प्रिंट आउट जमा करेंगे। ये प्रक्रिया 10 फरवरी तक चलनी है। इसके बाद कॉलेज फार्मों को यूनिवर्सिटी कैंपस में जमा कराएंगे। ये भी तब है जबकि फार्म भरने में काफी परेशानियां आ रही हैं। ऐसे में अगर कॉलेज के अलॉटमेंट में जरा भी गड़बड़ी हुई तो प्राइवेट फार्म का नया फार्मूला परीक्षा की तिथि को फंसा सकता है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन का दावा है कि परीक्षा की तिथि से पहले एडमिशन प्रक्रिया का काम पूरी तरह से हो जाएगा।
विज्ञापन

किस आधार पर होगा अलॉटमेंट, यह स्पष्ट नहीं
छात्रों को कॉलेजों का अलॉटमेंट किस आधार पर किया जाएगा, इसके बारे में भी कुछ तय नहीं किया है। नंबरों के आधार पर च्वाइस वाले कॉलेज मिलेंगे या फिर छात्रों के रजिस्ट्रेशन कराने के सीरियल नंबर से कॉलेज मिलेगा। इसके बारे में कोई गाइडलाइन आज तक जारी नहीं की गई। ऐसे में अलॉटमेंट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed