फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनएच 58 और दिल्ली हाईवे पर 12 प्वाइंट चिह्नित, होगा सुधार

एनएच 58 और दिल्ली हाईवे पर 12 प्वाइंट चिह्नित, होगा सुधार

Wed, 30 Jan 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
एनएच 58 और दिल्ली हाईवे पर 12 प्वाइंट चिह्नित, होगा सुधार
एनएच 58 और दिल्ली हाईवे पर 12 प्वाइंट चिह्नित, होगा सुधार
विज्ञापन

अवैध कट, परतापुर इंटरचेंज पर निर्माण कार्य और डिवाइडर समतल होने से बनी अव्यवस्था, लग रहा जाम
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एनएच-58 और दिल्ली मेरठ हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई ने 12 प्वाइंट ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां जल्द ही अवैध कट को लेकर सुधार कार्य किए जाएंगे। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में एनएचएआई की बदइंतजामी की खबर प्रकाशित की, तो अधिकारियों की नींद कुछ टूटती दिखाई दी।
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे के लिए परतापुर में इंटरचेंज का काम चल रहा है। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन, जिन्हें शहर की तरफ आना है, उनके लिए परतापुर तिराहे पर कोई कट या यू टर्न नहीं बनाया गया है। इससे वाहन रांग साइड आ रहे हैं। हादसे का डर बना हुआ है। दिल्ली रोड की तरफ से जिन वाहनों को मोदीपरम तक की तरफ मुड़ना है, वे टूटे डिवाइडर से यू टर्न ले रहे हैं। परतापुर तिराहे पर यातायात के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर से परतापुर तक सात स्थानों पर डिवाइडर सड़क के समतल हो चुका है। परतापुर तिराहे पर तीन प्वाइंट चिन्हित किए गये हैं, जो जाम की वजह बन रहे हैं। इंटरचेंज के निर्माण को लेकर सड़क किनारे तीन स्थानों पर निर्माण कार्य के लिए गड्ढे खोदे गये हैं। बीआईटी कट पर वाहनों का दबाव है, जहां वाहन यूटर्न लेते हैं। खड़ौली कट को एनएचएआई ने दस दिन पहले बंद करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का कराएंगे समाधान
मैंने टीम भेजकर अलाइनमेंट दिखवाया है। यू टर्न के अलावा सर्विस रोड की भी जांच कराई गई। पूरा प्लान बनाया जा रहा है, जिस पर यातायात पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे।
- किशोर कान्याल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed