{"_id":"5bad3952867a55013856ac15","slug":"111538079058-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी सरसों का तेल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी सरसों का तेल पकड़ा
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र मेरठ-बागपत मार्ग पर सराय मोड़ के समीप खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर एक गाड़ी से 35 टीन मिलावटी सरसों का तेल पकड़ा। खाद्य अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि उन्हें कई दिन से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में लगातार मिलावटी सरसों को तेल और रिफाइंड बेचा जा रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर सूचना मिली की कि एक गाड़ी में मिलावटी सरसों का तेल आ रहा है। सूचना पाकर वह अपनी टीम को साथ लेकर पहुंचे। सराय मोड़ के समीप एक पीकअप गाड़ी को पकड़ लिया। इसमें 35 टीन सरसों के तेल के मिले। जांच के दौरान कई कमियां मिली। तेल के टीन को कब्जे में लेकर सैंपल के लिए भेजा।
विज्ञापन