{"_id":"5b8d983e42c79210bb58bbdb","slug":"111536006206-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्\nण जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई श्रीकृष् ण जन्माष्टमी
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
मेरठ। पुलिस लाइन में सोमवार रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। पुलिस लाइन में बहुउद्ेशीय हॉल से लेकर राधाकृष्ण मंदिर तक ऐसी सजावट की गई जिसे देखकर मौजूद लोग भक्ति के सैलाब में डूब गये। रात आठ बजे से शुरू होकर कार्यक्रम रात्रि एक बजे तक चला।
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह से ही पुलिस लाइन में भजन संध्या के कार्यक्रम की तैयारी गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अनिता सी मेश्राम, आईजी रेंज रामकुमार, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एसएसपी अखिलेश कुमार, एमडीए वीसी साहब सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार भी रहे। ट्रैफिक पुलिस और अन्य पुलिसकर्मियों ने भी मंच पर भजन सुनाए तो पूरा हॉल तालियों से गूंजने लगा। भजन संध्या ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मोह लिया। रात में 12 बजे मंदिर में पूजा अर्जना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान एसपी क्राइम डॉ बीपी अशोक, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ श्रीराम अर्ज, सीओ दिनेश शुक्ला, सीओ पंकज सिंह, सीओ जितेंद्र कुमार, सीओ अखिलेश भदौरिया, सीओ संजीव देशवाल, इंस्पेक्टर नीरज मलिक, पीआरओ आशूतोष कुमार, आरआई होतीलाल और अन्य अधि कारी रहे। अधिकांश अधिकारी परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।