फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समयावधि के बाद सीवर लाइन डालने पहुंचे कर्मचारियों का विरोध

समयावधि के बाद सीवर लाइन डालने पहुंचे कर्मचारियों का विरोध

Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
समयावधि के बाद सीवर लाइन डालने पहुंचे कर्मचारियों का विरोध
सीवर लाइन डालने पहुंचे कर्मचारी का विरोध
विज्ञापन

गंगानगर। कार्य अवधि खत्म होने के कई माह बाद मीनाक्षीपुरम में सीवर लाइन डालने पहुंचे जल निगम के जेई व कर्मचारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं सीवर लाइन की खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन भी फूट गई।

मीनाक्षीपुरम समिति की रविवार को हुई बैठक में अध्यक्ष जेएस यादव ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों द्वारा सीवर लाइन डालने में लापरवाही की गई है। अमृत योजना के तहत 16 सिंतबर 2016 से 18 मार्च 2018 तक सीवर लाइन डालनी थी, लेकिन अब कार्य अवधि के तीन माह बाद जल निगम के अधिकारियों को सीवर लाइन की याद आई है। रविवार को जेई व ठेकेदारों का कॉलोनी के लोगों ने कड़ा विरोध किया। इस बीच कर्मचारी लाइन के लिए खुदाई करने लगे, जिससे पानी की पाइप लाइन फट गई। लाखों लीटर साफ पानी बह गया। इस पर लोगों ने काम रुकवा दिया। बैठक में महामंत्री प्रभुराम गोखले, मंत्री रोबिन त्यागी, ज्वाइंट सेक्रेटरी विशाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष चरणजीत, संरक्षक कर्नल सीपी सिवाच, एनके शर्मा, एसके शर्मा, एलएल बत्रा, प्रेम कुमार महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed