{"_id":"5b4e57814f1c1b36748b5727","slug":"111531860865-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला को गायनिक वार्ड में भर्ती करने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला को गायनिक वार्ड में भर्ती करने से किया मना
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती को गायनिक वार्ड में भर्ती करने से किया मना
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक बीमार गर्भवती को गायनिक वार्ड में भर्ती करने से ही मना कर दिया गया। उससे कहा गया कि वह पहले अपनी पुरानी बीमारी से संबंधित रिपोर्ट लेकर आए। बाद में प्राचार्य से शिकायत करने पर महिला को गायनिक वार्ड में भर्ती किया गया।
रोडवेज केएक रिटायर्ड कर्मचारी के बेटे की पत्नी गर्भवती है। वह परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज गई थी। आरोप है कि जब वह गायनिक वार्ड में पहुंची तो स्टाफ ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। कहा कि उसकी रिपोर्ट में लिखा है कि उसे पहले दिल की बीमारी रही है, लिहाजा वह दिल की बीमारी से संबंधित रिपोर्ट लेकर आए। उसने कहा कि उसे पहले परेशानी थी, मगर अब वह स्वस्थ है। गर्भवती होने के कारण उसे परेशानी हो रही है, लिहाजा उसे भर्ती कर लिया जाए। दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई, मगर उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में परिवार महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता के पास पहुंचा और उनसे इसकी शिकायत की। उन्होंने गायनिक वार्ड प्रभारी को फोन कर तुरंत भर्ती करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला को भर्ती किया गया।