फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अमरनाथ यात्रियों ने दिया बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का संदेश

अमरनाथ यात्रियों ने दिया बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का संदेश

Fri, 22 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों ने दिया बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का संदेश
अमरनाथ यात्रियों ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश
विज्ञापन

मेरठ। अमरनाथ यात्रा के लिए 65 यात्रियों का पहला जत्था कूच कर गया। इससे पहले श्री अमरनाथ यात्री सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। दिल्ली रोड स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर नई मंडी से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता और संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल ने बाबा बर्फानी की पूजा अर्चना कर किया। यहां से शुरू हुई शोभा यात्रा दिल्ली चुंगी, घंटाघर, फिल्मिस्तान, बच्चा पार्क, खूनी पुल, बेगमपुल, लालकुर्ती, आबूलेन, सदर दाल मंडी, सदर सर्राफा बाजार, बांबे बाजार होते हुए औघड़नाथ मंदिर पहुंची। शहर भर में शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा में निकाली गई शिव, पार्वती की झांकी सभी का मन मोह रही थी। बैंडबाजों के साथ चल रही शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। समिति प्रधान विनोद ग्रोवर ने बताया कि धर्म के साथ बेटी को बचाना और पढ़ाना होगा।


65 यात्रियों का पहला जत्था हुआ रवाना
विनोद ग्रोवर ने बताया कि शोभायात्रा के बाद पहला जत्था पांच ट्रक खाद्य सामग्री लेकर रवाना हो गया। इसमें उनके अलावा महामंत्री महेश मित्तल, सेवादार शशि भूषण, मोहन लाल, शिवकुमार, संजय शर्मा, राजीव शर्मा, विशाल गर्ग, पवन चावला, दिनेश जैन, अंबुज विश्नोई, रोहित जैन, सुरेश मित्तल, प्राणनाथ, नवनीत शर्मा, सुरेंद्र साहू, अमित गोयल, नरेश मित्तल, विजय माहेश्वरी, कैलाश चंद गोयल, भारत ग्रोवर, सुमित ग्रोवर, योगेंद्र अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed