फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुपरटेक पामग्रीन के लोगों के वर्जन

सुपरटेक पामग्रीन के लोगों के वर्जन

Wed, 20 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सुपरटेक पामग्रीन के लोगों के वर्जन
सुपरटेक पामग्रीन के लोग बोले, यहां भी बना दिया नरक
विज्ञापन

कमिश्नर, डीएम कार्रवाई करें
मुकुट महल के पीछे तो कूड़े का पहाड़ है ही, अब बिजली बंबा बाईपास पर भी नरक कर दिया है। यहां भी दिन निकलते ही कूड़े के ढेर लगे मिलते हैं। डीएम और कमिश्नर को नगर निगम अफसरों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। सुशील खेत्रपाल, सुपरटेक पामग्रीन सोसायटी

नरक जैसे हालात हो रहे
संजय वन होने की वजह से ये जगह प्रदूषण रहित थी, लेकिन नगर निगम ने सारे शहर को कूड़ाघर बनाने की ठान ली है। सुपरटेक पामग्रीन से आगे निकलते ही सड़क किनारे अब नरक जैसे हालात होने लगे हैं। ऊपर से कूड़े को जलाकर प्रदूषण फैला दिया जाता है। प्रवीण जैन, सुपरटेक पामग्रीन सोसायटी
विज्ञापन


कूड़ा डालने वालों पर हो रिपोर्ट
मुकुट महल होटल के पीछे कूड़े का ढेर होने से दिल्ली रोड पर पहले ही हालात बहुत खराब थे। अब बिजली बंबा बाईपास को भी नहीं छोड़ा गया। अफसर इस सबको देखते क्यों नहीं हैं। कूड़ा डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करनी चाहिए। डॉ. ओमदत्त भारद्वाज, सुपरटेक पामग्रीन सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों से करेेंगे शिकायत
ये बहुत बड़ी समस्या है। इसको लेकर विरोध नहीं किया गया तो बिजली बंबा बाईपास पर कूड़ाघर बन जाएगा। इसको लेकर अफसरों से शिकायत करेंगे। कूड़ा जलाने से उठता धुआं वातावरण को बहुत प्रदूषित कर रहा है। तिलकराज अरोड़ा, सुपरटेक पामग्रीन सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed