{"_id":"5b217a204f1c1b5d748b4b8f","slug":"111528920608-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर तक सौभाग्य योजना हो जाएगी संतृप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर तक सौभाग्य योजना हो जाएगी संतृप्त
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर तक सौभाग्य योजना हो जाएगी संतृप्त
मेरठ। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य के तहत दिए गए कनेक्शनों के लक्ष्य दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। यह जानकारी पीवीवीएनएल एमडी आश्ुातोष निरंजन ने पीवीवीएनएल और डीवीवीएनएल की संयुक्त वर्कशॉप में दी। वर्कशॉप में पहुंचे मिशन मैनेजर, प्रोजेक्ट मॉनेटरिंग एजेंसियों, टीकेसी के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। वर्कशाप का उद्घाटन करते हुए एमडी आशुतोष निरंजन ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत पश्चिमांचल के 14 जनपदों के 13,137 गांवों और 15,644 मजरों में कुल 17.44 लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें प्रदेश के प्रथम सौभाग्यशाली जनपद गाजियाबाद के 188 ग्राम व मजरे स्वराज योजना के अंतर्गत 541 गांवों में 1.72 लाख नए कनेक्शन निर्गत कर दिए हैं। इस योजना को तीन चरणों में पूरा किया जाना है। एमडी ने आईटी प्रणाली के बारे में पूछे गए प्रश्नों के जवाब भी दिए और शंका का निराकरण भी किया। इस मौके पर डीवीवीएनएल के निदेशक राकेश कुमार गुप्ता, गाजियाबाद जोन के मुख्य अभियंता एके चौधरी आदि मौजूद रहे।