{"_id":"5b04865a4f1c1bd0408b7468","slug":"111527023194-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से जगमग होंगे 14 पार्क, टेंडर निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से जगमग होंगे 14 पार्क, टेंडर निकाले
Updated Wed, 23 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौर ऊर्जा से जगमग होंगे 14 पार्क
मेरठ। महानगर के 14 पार्क सौर ऊर्जा से जगमग होंगे। नगर निगम के खजाने से सौर ऊर्जा पर आठ लाख से अधिक रुपये खर्च होंगे। इसके लिए मंगलवार को टेंडर निकाले गए।
निगम अधिकारियों के अनुसार सौर ऊर्जा से जलने वाली लाइटों में सेंसर लगे होंगे। अंधेरा होते ही लाइटें जलने लगेंगी। इससे जहां पार्कों में घूमने वाले लोग देर तक व्यायाम कर पाएंगे, शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगेंगे। निगम ने सौर ऊर्जा लाइटों के लिए ऑनलाइन रेट मांगे हैं। हालांकि अब से पहले भी दो-तीन कंपनियां नगर निगम में संपर्क कर चुकी हैं।
सुधरेगी सफाई व्यवस्था
मेरठ। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए निगम ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जहां पिछले सप्ताह दस करोड़ रुपये से वाहन खरीद के टेंडर निकाले गए, वहीं अब नए सिरे से 22 ट्रैक्टर और 17 ट्रॉली खरीद के टेंडर निकाले गए हैं। वाहन खरीद के लिए निगम के खजाने में अभी भी 12 करोड़ रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू होने वाली है। जिस गति से निगम कार्य कर रहा है, उससे लगता है कि अगले माह शहर के प्रत्येक वार्ड से डोर-टू-डोर कूड़ा उठता नजर आएगा। जिससे शहर की सड़कों पर गंदगी नहीं मिलेगी। इसका सीधा असर साल 2019 में स्वच्छता सर्वेक्षण में दिखाई देगा। नगर निगम कूड़ा निस्तारण के लिए संसाधनों को तैयार कर रहा है। इस संबंध में नगरायुक्त मनोज कुमार का कहना है कि 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षण में मेरठ को टॉप-10 शहरों में शामिल कराया जाएगा। शहर में कहीं पर भी कूड़ा नहीं दिखाई देगा।
खास बातें:
- बिजली बचाने की है कार्य योजना
- महानगर के सभी पार्कों का होगा जीर्णोद्धार