{"_id":"5adba5f24f1c1bc03d8b460a","slug":"111524344306-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने साधा निशाना
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने साधा निशाना
मेरठ। शास्त्रीनगर जे-ब्लाक स्थित पिन प्वाइंट शूटिंग रेंज में आयोजित सातवीं ठाकुर खडग सिंह निशानेबाजी प्रतियोगिता में शनिवार को 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। युवाओं ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में निशाना साधा। एयर राइफल में गोडविन के चिराग तोमर, सिमरन कौर, एयर पिस्टल में शगुन कुमार, दिल्ली की खुशी कपूर, करनाल के प्रशांत पाराशर, रवि बालियान अपने-अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं। शनिवार को तकनीकी अधिकारी के रुप में दिल्ली के प्रतीक शर्मा, मेरठ के सुजल कर्णवाल, मुजफ्फरनगर के हितेंद्र मलिक, सहारनपुर के विजित कुमार रहे। संस्थान के अध्यक्ष रमेश सिंह, अमोल प्रताप, दिल्ली स्पोर्ट्स क्राफ्ट से जाकिर खान, बालेराम ब्रजभूषण से जोनी चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
खास बातें:
शास्त्रीनगर स्थित पिन प्वाइंट रेंज पर आयोजित हो रही प्रतियोगिता