फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बसपा नेता की बेटी का अपहरण, चार हिरासत में

बसपा नेता की बेटी का अपहरण, चार हिरासत में

Mon, 12 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता की बेटी का अपहरण, चार हिरासत में
बसपा नेता की बेटी का अपहरण, चार हिरासत में
विज्ञापन

मेरठ। एक बसपा नेता की नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाने पर अपहरण का केस दर्ज कराते हुए दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम गोपनीय ढंग से जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बसपा नेता की 16 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छात्रा है। शुक्रवार देर शाम वह ट्यूशन के बाद घर के लिए निकली थी। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कई जगह छात्रा को तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। शनिवार को बसपा नेता ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर इसकी जानकारी दी। रविवार को मामला लखनऊ तक पहुंचा तो पुलिस अधिकारियों ने किशोरी छात्रा की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को लगाया। रविवार को छात्रा के अपहरण का केस दर्ज पुलिस की एक टीम तलाश के लिए रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। मामला मीडिया तक न पहुंचे इसलिए दोनों युवकों को पूछताछ के लिए दूसरी जगह भेजा गया। दो महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही छात्रा को बरामद करने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर ने इस मामले में कहा कि यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है, ऐसे में वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकते। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि बसपा नेता ने फोन पर मिलने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed