{"_id":"5aa053544f1c1b45438b5d63","slug":"111520456532-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप चोरी व फर्जी बैनामे वालों पर करें सख्त कार्रवाई: अनिल ढींगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप चोरी व फर्जी बैनामे वालों पर करें सख्त कार्रवाई: अनिल ढींगरा
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी बैनामा करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई : डीएम
मेरठ। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए 10 लाख से ऊपर के बकाएदारों पर रणनीति बनाकर वसूली अभियान चलाएं। वहीं स्टांप चोरी व फर्जी बैनामा करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बुधवार को बचत भवन में आयोजित कर करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली शासन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। तमाम योजनाएं और विकास इसी पर टिका होता है। इसलिए वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी को शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य पूरा करना होगा। इसमें किसी की बहानेबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने वाणिज्य कर, स्टांप विद्युत, मनोरंजन, आबकारी आदि विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वह वित्तीय वर्ष की वसूली के लक्ष्यों को 31 मार्च तक पूरा करें। डीएम ने अवैध खनन, अवैध परिवहन पर भी सख्ती से कार्रवाई के लिए कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल, वित्त आनंद कुमार, न्यायिक प्रवीणा अग्रवाल, डीएफओ अदिति शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर निशा अनंत, सरधना राकेश कुमार सिंह, एआरटीओ दीपक शाह, एसीएम अरविंद कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त एएच कर्नी सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
दूसरी ओर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बुधवार को विकास कार्यों के साथ ही आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों के साथ ही शिकायतों के निस्तारण में यदि लापरवाही नजर आई तो अब सीधे कार्रवाई तय होगी। उन्होंने बैठक में राज्य सेतु निगम के अभियंता के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए तथा समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बैठक में अपूर्ण सूचना देने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
खास बातें:
जिलाधिकारी ने कर करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
10 लाख से ऊपर के बकायेदारों पर वसूली अभियान