फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुरस्कार वितरण का आयोजन

पुरस्कार वितरण का आयोजन

Thu, 22 Feb 2018 02:09 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण का आयोजन
दीवान पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ समूह गान से हुआ, इसके बाद सत्र 2016-17 में शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सत्र 2017-18 में होने वाली अनेक सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सदनों के विद्यार्थियों को मुख्य अध्यापिका नीना दुरेजा ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस बीच विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य पेश कर समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन अमन शर्मा एवं प्रीति कालरा ने किया। इस दौरान कोआर्डिनेटर ऋतु खन्ना रंजना मग्गू सहित शिक्षक रवींद्र सिंह, शिवाली चौहान आदि का योगदान रहा।


लगन व मेहनत की जरूरत है
मेरठ। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र की ओर से आरजी पीजी कॉलेज की छात्राओं को शिक्षा के दौरान व पूर्ण करने के बाद कौन से रोजगार के अवसर है इस बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. दीपशिखा शर्मा ने छात्राओं से कहा कि अवसरों की भरमार है, जरूरत है तो आपकी लगन व मेहनत की। लड़कियां अगर रोजगार में लगती हैं तो वह सौ के लिए आदर्श प्रस्तुत करती हैं। कार्यक्रम में डॉ. मोनिका चौधरी, सीमा अग्रवाल, पारूल रस्तोगी, डॉ. कुमकुम पारीक, दीक्षा चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed