फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन जोन में बांटा गया राष्ट्रोदय कार्यक्रम स् थल

तीन जोन में बांटा गया राष्ट्रोदय कार्यक्रम स् थल

Wed, 21 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
तीन जोन में बांटा गया राष्ट्रोदय कार्यक्रम स्
थल
तीन जोन में बांटा गया राष्ट्रोदय कार्यक्रम स्थल
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार में 25 फरवरी को होने वाले राष्ट्रोदय कार्यक्रम को लेकर पुलिस फोर्स ने कमर कस ली है। कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी थाना बनाते हुए दो इंस्पेक्टरों के साथ एक कंपनी आरआरएफ तैनात कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पार्किंग और सभी मुख्य रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था के प्वाइंटों पर पहुंचकर जानकारी ली। मंगलवार को खुफिया विभाग के अधिकारी भी सुरक्षा देखने पहुंचे।
एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी देहात राजेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल को जोड़ने वाले नौ मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था भी परखी। पुलिस अफसरों ने बताया कि मंच एटीएस और स्पेशल कमांडो की निगरानी में रहेगा। कार्यक्रम स्थल को तीन जोन में बांटा गया है। प्रथम जोन में कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, सभी मार्गों को जोड़ने वाली लिंक रोड रहेगी। दूसरे और तीसरे जोन का क्षेत्र अलग से सुरक्षा की दृष्टि से बनाया गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल के घेरे में फोर्स की एंट्री नहीं
अभी तक जो सुरक्षा प्लान तैयार हुआ है। उसमें कार्यक्रम स्थल में जहां कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उस घेरे में पुलिस फोर्स की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। कार्यकर्ताओं के बीच में फोर्स के किसी भी जवान को नहीं पहुंचने दिया जाएगा। कार्यकर्ता बार कोडिंग से अपनी सीट पर पहुुंच सकेंगे। कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ गैलरी बनाकर फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम स्थल की सीमा प्वाइंट पर एडिशनल एसपी और सीओ के अलग कैंप बनाए गए हैं। वहीं मंगलवार को इंस्पेक्टर जेएस काजला और अजय अग्रवाल को तैनात करते हुए एक कंपनी आरआरएफ भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed