{"_id":"5a318a6e4f1c1b87698c16a4","slug":"111513196142-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचा है घमासान, नहीं निकला कोई समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचा है घमासान, नहीं निकला कोई समाधान
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एसडी इंटर कॉलेज में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका अभी कोई समाधान भी नहीं निकल सका है। बुधवार को जहां संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों ने डीआईओएस को दोबारा बंधक बनाने पर कार्य बहिष्कार की तैयारी कर ली है, वहीं इस संबंध में डीआईओएस ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रिंसिपल का विरोध कर रहे शिक्षकों ने अनिश्चितकाल तक शिक्षण कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी है।
उप शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने बताया कि डीआईओएस को बंधक बनाए जाने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी नाराज हैं और वे कार्य बहिष्कार करने का मन बना रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में बैठक भी की है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी द्वारा निलंबित किए गए शिक्षक को प्रबंधन कमेटी ही बहाल करेगी। इसकेलिए डीआईओएस ने प्रबंधन कमेटी को लिख दिया है। साथ ही जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है और कार्रवाई की मांग की गई है।
दूसरी तरफ, निलंबित किए गए प्रवक्ता मनोज कुमार का कहना है कि डीआईओएस, एसडी इंटर कॉलेज प्रबंधन और प्रिंसिपल वादे से मुकर रहे हैं। वादा कर वे बहाल नहीं कर रहे हैं। डीआईओएस, इंटर कॉलेज प्रबंधन के दबाव में हैं। इस मामले में उनका अनिश्चितकालीन विरोध जारी है। बुधवार को भी दोपहर तक धरना दिया गया है। कहा कि ये बंधक बनाना नहीं है, बस गलत कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसडी इंटर कॉलेज प्रकरण
- फिर विरोध हुआ तो कार्य बहिष्कार कर सकते हैं कर्मचारी
- डीआईओएस जिलाधिकारी से करेंगे कार्रवाई की मांग