{"_id":"59bd99ab4f1c1bac688b4f89","slug":"111505597867-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का बकाया भुगतान कराये जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का बकाया भुगतान कराये जाने की मांग
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने का बकाया भुगतान कराये जाने की मांग
मेरठ। गन्ना किसानों के हित में भारतीय किसान आंदोलन का एक प्रतिनिधिमंडल गन्ना भवन पांडव नगर में जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला से मिला। अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि जिले की सभी चीनी मिलों पर किसानों का गन्ने का बकाया है, जिससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि किसानों का बकाया भुगतान तत्काल कराया जाए और चीनी मिलें अक्तूबर के शुरू में संचालित की जाएं। इसके अलावा चीनी मिलों पर गन्ना तोल सुनिश्चित की जाए और गन्ना की घटतौली रोकने के लिये पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को दिया। इस दौरान ब्रिजेश चौहान, अनिल पबला, मो. फारूक, रामवीर सिंह, जयवीर सिंह, तजवीर सिंह आदि रहे।