फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज घरों में विराजेंगे गजानन, तैयारियां पूरी

आज घरों में विराजेंगे गजानन, तैयारियां पूरी

Thu, 24 Aug 2017 08:55 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
आज घरों में विराजेंगे गजानन, तैयारियां पूरी
मेरठ।
विज्ञापन

सालभर के इंतजार के बाद प्रभु गजानन शुक्रवार को भक्तों के बीच पधारेंगे। 10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव का शुभारंभ गणेश चतुर्थी से हो रहा है। घरों में भक्तों ने बप्पा के स्वागत क ी खास तैयारियां की हैं। श्रद्धा के इस पर्व को मनाने के लिए भक्तजन उत्साहित हैं।

केस एक- घर में बनाए मोदक से लगाएंगे भोग
लख्मी विहार निवासी शारदा रानी 10 वर्षों से घर में गणपति की स्थापना कर रही हैं। वह कहती हैं सालभर गणेश चतुर्थी का इंतजार रहता है। घर में गणेश स्थापना होते ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। घर पर ही नारियल के मोदक बनाकर उनसे 10 दिन तक भोग लगाती हैं। परिजन सुबह-शाम विधिविधानपूर्वक गणपति का पूजन करते हैं।
विज्ञापन


केस दो- इस बार घर में करेंगे पूजन
शास्त्रीनगर निवासी सुनील गौर गेंदे की सजावट कर गणपति की स्थापना करेंगे। वह बताते हैं उनकी गणेश जी में शुरू से ही आस्था है। गजानन प्रथम पूज्य हैं। पूरा परिवार गणेश जी में खास श्रद्धा रखता है। हर साल मुंबई में गणेशोत्सव मनाते हैं। इस बार घर पर ही गणेश जी की स्थापना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस तीन- 10 दिन तक रहता उत्सव का माहौल
जवाहर क्वार्टर निवासी वंदना मेट्रो अस्पताल में जॉब करती हैं। वह आठ वर्षों से प्रतिवर्ष घर पर गणपति की स्थापना करती हैं। वंदना कहती हैं 10 दिन तक घर में त्योहार का माहौल रहता है। चतुर्थी को गणेशजी की स्थापना करते हैं। अनंत चतुर्दशी को धूमधाम से विदाई करते हैं। सुबह-शाम पूजन और मोदक का भोग लगाते हैं। आसपास के लोग भी हमारे यहां आरती में शामिल होते हैं। मैं मराठी नहीं हूं परंतु गणेश पूजन पूरी आस्था से करती हूं।

केस चार- मिट्टी के गणेश जी की करेंगे स्थापना
कल्याण नगर निवासी व्यवसायी विपिन शर्मा और वंदना शर्मा इस वर्ष मिट्टी के गणेश की स्थापना करेंगे। विपिन कहते हैं वे बाजार से गणपति की मूर्ति लाकर स्थापित करते थे। इस बार घर पर ही मिट्टी से गणेशजी बनाकर स्थापित करेंगे। ऐसा पर्यावरण संरक्षण के लिए करेंगे।


केस पांच-हर साल बढ़ाते हैं मूर्ति का कद
प्रेमप्रयाग कॉलोनी निवासी हरि लाठे और इंदु लाठे मूलत: महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वह कहते हैं शहर बदलने से परंपराएं और संस्कृति नहीं बदलती है। हर साल घर में चतुर्थी के दिन गणपति की स्थापना करते हैं। उसका अनंत चतुर्दशी को गंगनहर में विसर्जन करते हैं। सालभर इस पर्व का इंतजार रहता है। गणपति पूजन क ी विशेषता है कि प्रतिवर्ष मूर्ति का कद बढ़ाना होता है। इस बार पिछले साल से बड़ी मूर्ति स्थापित करेंगे। यहां कॉलोनी के लगभग 40 घरों के लोग, बच्चे सभी गणपति पूजन में भाग लेते हैं। इस साल पांच प्रकार के मोदक बनाकर भोग लगाएंगे।
खास बातें
गणपति के आगमन से नई ऊर्जा का संचार
गणेश चतुर्थी को अलग-अलग ढंग से मनाएंगे श्रद्धालु
फोटो मेरठ फोल्डर में नाम से सेव हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed