फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आशा सम् म्मेनल

आशा सम् म्मेनल

Thu, 24 Aug 2017 02:59 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
आशा सम्
म्मेनल
- पुलिस लाइन में हुआ आशा सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित बहुउद्ेदशीय हॉल में बुधवार को आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली तीन आशाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम भूडबराल की नीरा, द्वितीय सरूरपुर की यशोदा व तृतीय सरूरपुर की पूनम रहीं। कार्यों के प्रति सजग एवं लगन से कार्य करने वाली अन्य आशाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
उद्घाटन सांसद राजेंद्र अग्रवाल और जिलाधिकारी समीर वर्मा ने किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की माताओं व बच्चों को कुपोषण जैसी बीमारी से दूर रखने व उनको समय से पोषित करने का कार्य आशाओं द्वारा ही किया जाता है, जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। आशाओं की वजह से ही माताओं व शिशुओं की मृृत्यु दर में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि माता ही माता की पीड़ा को समझती है। इसी उद्देश्य के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में आशाओं का चयन किया गया है, जिसके कारण माताओं एवं बच्चों को पोषण समय से मिला है एवं मृत्यु दर में कमी आई है। माछरा ब्लॉक की आशाओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जादूगर एन.ए. पाशा ने अपनी कला से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजकुमार, एसीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ लेखाधिकारी एमएल शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी सहित जिले की सभी आशाएं, एएनएम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed