फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रवेश रजिस्ट्रेशन में लड़कियां आगे

प्रवेश रजिस्ट्रेशन में लड़कियां आगे

Sat, 24 Jun 2017 01:55 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश रजिस्ट्रेशन में लड़कियां आगे
रजिस्ट्रेशन में लड़कियां लड़कों से तेज, मेरठ आगे
विज्ञापन

सीसीएसयू के रजिस्ट्रेशन की संख्या 30 हजार के पार पहुंची
पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में हो रहे कम, बीए में सबसे ज्यादा
मेरठ। सीसीएसयू के कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करने में लड़कियां लड़कों से तेज हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल में दूसरे दिन रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 30 हजार को पार कर गया है। मेरठ रजिस्ट्रेशन में सबसे आगे चल रहा है। कोर्स में बीए सबसे आगे है। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स और प्रोफेशनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन की रफ्तार धीमी है।

विवि ने 23 जून को रजिस्ट्रेशन के लिए एडमिशन पोर्टल ओपन किया था। दूसरे दिन आंकड़ा 30 हजार के पार कर गया। हालांकि फीस जमा कर फार्म पूरे करने वालों की संख्या कम है। बीए और बीकॉम में लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने आवेदन किया है। बीएससी और बीएससी एग्रीकल्चर में लड़की की संख्या अधिक है। दूसरे कोर्स में लड़कियां आगे हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में आवेदन कम हुए हैं। रजिस्ट्रेशन की रफ्तार में दूसरे नंबर पर गाजियाबाद जिला है। रजिस्ट्रेशन सात जुलाई तक चलेंगे। ट्रांसजेंडर के नाम पर बीए में तीन रजिस्ट्रेशन हुए हैं। हालांकि यह चेक होना बाकी है। फार्म में गलती भी हो जाती है। रिकॉर्ड के मुताबिक विवि के कॉलेजों में अभी तक एक भी ट्रांसजेंडर का एडमिशन नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed