फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ कॉलेज मैनेजमेंट चुनाव की डेट घोषित, आठ अगस्त को

मेरठ कॉलेज मैनेजमेंट चुनाव की डेट घोषित, आठ अगस्त को

Tue, 20 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज मैनेजमेंट चुनाव की डेट घोषित, आठ अगस्त को
मेरठ। मेरठ कॉलेज मैनेजमेंट चुनाव की डेट तय हो गई है। प्रबंधन तंत्र और प्रिंसिपल की शिकायत के बाद मामला फर्म सोसायटी एंड चिट्स के पास चला गया। विवाद की स्थिति में फर्म सोसायटी एंड चिट्स ने चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया 28 जून से शुरू होकर छह अगस्त तक चलेगी। चुनाव और मतगणना छह अगस्त को होगी। प्रबंधन तंत्र को लेकर राजनीति गरमानी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार ने 16 जून को चुनाव कार्यक्रम जारी किया। अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष और 21 सदस्यों का चुनाव होना है। 28 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। पांच और छह जुलाई को आपत्ति मांगी गई हैं। सात जुलाई को सुनवाई, निस्तारण और 12 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 19 और 20 जुलाई को नामांकन फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। 22 जुलाई तक नामांकन फार्म जमा होंगे। 24 और 25 जुलाई को नामांकन फार्म वापस लिए जाएंगे। 25 जुलाई को नामांकन सूची प्रकाशित होगी। छह अगस्त को मतदान (यदि आवश्यक हुआ तो) सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी। नामांकन पत्र 1000 रुपये और सदस्यता का पत्र 500 रुपये का फर्म ऑफिस से लिया जा सकेगा। चुनाव की सभी गतिविधि कॉलेज कैंपस में होगी।
विज्ञापन


शिकायत की वजह से चुनाव अधिकारी बदले
पिछला चुनाव कॉलेज के प्रिंसिपल ने कराया था। वह चुनाव अधिकारी थे। फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज की ओर से विवेक गर्ग ने वित्त मंत्री को शिकायत भेजी गई थी। जिसमें कॉलेज की सदस्यता सूची की जांच कराने, कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी मतदान पहचान पत्र निरस्त कर भारत चुनाव आयोग के किसी भी पहचान पत्र को लागू करने, मतदान के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी एंड चिट्स को चुनाव अधिकारी बनाने, मेरठ कॉलेज एसोसिएशन की आम सभा बुलाकर पिछले आठ साल का लेखा जोखा प्रस्तुत करने और संस्था के ऑडिटर द्वारा जो आपत्तियां लगाई गई थी, उनकी जांच कराने की मांग की थी। शिकायत की कॉपी राज्यपाल, मुख्यमंत्री, आयुक्त और जिलाधिकारी को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed