फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11,000 Rudraksh beads distributed after the grand puja at the Shiva temple.

Meerut News: शिव मंदिर में महा पूजा के बाद 11 हजार रुद्राक्ष वितरित

Mon, 24 Aug 2026 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
11,000 Rudraksh beads distributed after the grand puja at the Shiva temple.
फफूंडा प्राचीन शिव मंदिर के गर्भागृह में पूजन के बाद रुद्राक्ष वितरित करते हुए (संवाद)
- 900 वर्ष पुराने शिव मंदिर में श्रावण मास के दौरान 21 दिन हुई महापूजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव फफूंडा स्थित करीब 900 वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास के दौरान आयोजित 21 दिवसीय महापूजा का सोमवार को विधिविधान से समापन हुआ। महापूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और विशेष अनुष्ठानों के माध्यम से रुद्राक्ष सिद्ध किए गए। हवन के बाद श्रद्धालुओं को 11 हजार सिद्ध रुद्राक्ष वितरित किए गए। आयोजन में फफूंडा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मंदिर में 29 जुलाई से 24 अगस्त तक लगातार महापूजा का आयोजन किया गया। प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। महापूजा के साथ मंदिर परिसर में अखंड ज्योत भी निरंतर प्रज्वलित रही। सुबह-शाम श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते रहे।
विज्ञापन

21 दिन तक चले अनुष्ठान के बाद सोमवार को मंदिर परिसर में विद्वान आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक विधियां पूरी कराईं और हवन आयोजित किया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद सिद्ध किए गए रुद्राक्ष श्रद्धालुओं को वितरित किए गए। भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक सुधीर अग्रवाल रहे। पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान हरीश भड़ाना, राजेश उर्फ गुड्डू भड़ाना, राकेश भड़ाना, रवि प्रजापति, पूनम शर्मा, उमेश गिरी, कुनाल भड़ाना, बिजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed