फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   110 children examined at medical camp

Meerut News: चिकित्सा शिविर में 110 बच्चों का परीक्षण

Sat, 19 Sep 2026 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
110 children examined at medical camp
मेरठ। भारत विकास परिषद की अभिनव (विकास रत्न) शाखा और आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इस शिविर में बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चे और बड़े मिलाकर कुल 110 लोगों ने शिविर में उपचार कराया।
विज्ञापन

डॉ. अनुपमा, डॉ. परीक्षित कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुणा सांगवान की टीम ने बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शाखा के सेवा गतिविधि प्रभारी डॉ. एसके तंवर और मंजुल आर्य ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पिंकी चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। डीके त्यागी, बीडी शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी यतेंद्र कुमार शर्मा और दुली चंद उपाध्याय सहित कई सदस्य शिविर में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed