{"_id":"669a793c966fe0413c07e1e6","slug":"11-year-old-student-shashank-was-kidnapped-from-near-his-house-in-dhampur-bijnor-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने सकुशल बरामद किया अगवा हुआ बच्चा, गाजियाबाद के जंगल से हुई बरामदगी; आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने सकुशल बरामद किया अगवा हुआ बच्चा, गाजियाबाद के जंगल से हुई बरामदगी; आरोपियों की तलाश जारी
Sat, 20 Jul 2024 08:38 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 20 Jul 2024 08:38 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 11 साल के छात्र शशांक का स्कूल वैन से उतर पर घर की ओर आते हुए अपहरण कर लिया गया था। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।कार सवार आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शशांक को सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
छात्र शशांक का अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बिजनौर स्थित धामपुर थाना क्षेत्र के गांव मीमला में कार सवार बदमाश 11 साल के छात्र शशांक चौहान पुत्र आशुतोष चौहान का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने शशांक को सकुशल बरामद कर लिया है। रात के तीन बजे गाजियाबाद के जंगल से बरामदगी हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस की घेराबंदी को देख आरोपी शशांक को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। शशांक धामपुर के शिखर स्कूल का चौथी कक्षा का छात्र। आरोपियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया। जब शशांक स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूली वैन से घर के पास उतर गांव के अन्य बच्चों के साथ घर जाने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एएसपी पूर्वी ने पुलिस अधिकारियों के साथ गांव में जाकर परिजनों से बात की और अपहृत छात्र को बरामद करने का भरोसा दिया। गांव के आशुतोष चौहान और उनके परिजनों ने बताया कि शशांक उनका इकलौता पुत्र है। धामपुर के शिखर स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। उनकी गांव के एक व्यक्ति से जमीन को लेकर पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि वह व्यक्ति उसे और उसके परिवार को कई बार देख लेने की धमकी दे चुका है। उन्हें शक है कि उनके पुत्र का उन्ही लोगों ने अपहरण कराया। बताया कि शुक्रवार को जब उनका पुत्र शशांक रोज की तरह स्कूली वैन से उतर कर अपने घर जाने का प्रयास कर रहा था, तो इस दौरान कार में सवार कुछ युवकों ने उनके पुत्र का अपहरण कर लिया। इस दौरान उनके पुत्र के पैर का एक जुता भी घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। घटना का पता लगते ही एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल,सीओ सर्वम कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन