{"_id":"633c87a21b79aa2f1b5fdf5a","slug":"11-stones-removed-after-dog-operation-meerut-news-mrt608223656","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूठा मामला: मेरठ में डॉक्टरों ने कुत्ते का ऑपरेशन कर निकाली 11 पथरियां, बताया किस वजह से थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठा मामला: मेरठ में डॉक्टरों ने कुत्ते का ऑपरेशन कर निकाली 11 पथरियां, बताया किस वजह से थीं
Wed, 05 Oct 2022 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:51 AM IST
सार
मेरठ के गंगानगर से सामने आया है। यहां डॉक्टर ने कुत्ते का ऑपरेशन कर 11 पथरियां बाहर निकाली। यह ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंसान में पथरी होना आम होता है, लेकिन पशुओं के शरीर में पथरी का बनना थोड़ा अचरज भरा लगता है। ऐसा ही मामला मेरठ के गंगानगर से सामने आया है। यहां डॉक्टर ने कुत्ते का ऑपरेशन कर 11 पथरियां बाहर निकाली। यह ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला बिजनौर निवासी अरुण कुमार एक प्रशासनिक अधिकारी के यहां पेशकार है। उन्होंने बताया कि उनके पालतु कुत्ते की काफी दिनों से तबियत बिगड़ती जा रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: MEERUT: 200 साल का हुआ सरधना का विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक चर्च, घूमने के शौकीन हैं तो जरूर देखें ये बेजोड़ नमूना
विज्ञापन
उन्होंने बिजनौर में ही उसकी जांच कराई। जिसमें कुत्ते की पेशाब की नली में पथरियों का होना सामने आया। जिसके बाद वह कुत्ते को गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित वेट फोर पेट क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। यहां डॉ. मोहम्मद, चांद गहलौत व सागर चौधरी ने करीब एक घंटे तक ऑपरेशन कर नली से 5 से 6 एमए की करीब 11 पथरियां बाहर निकाली।
ज्यादा डॉग फूड का सेवन घातक
डॉ. मौहम्मद चांद गहलौत ने बताया कि कंपनियों द्वारा तैयार डॉग फूड जब अधिक मात्रा में खिलाया जाता है, उस समय कभी-कभी यह स्थिति बन जाती है।