फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11 people defeated Corona in Sardhana

कोरोना को मात देकर गुरूग्राम से स्वस्थ होकर वापस सरधना लोटा आयुष जैन -सरधना पहुंचे पर पुष्पवर्षा से किया स्वागत 15-44-51

Sat, 27 Jun 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
11 people defeated Corona in Sardhana
सरधना। मोहल्ला तारनी स्ट्रीट निवासी आढ़ती मृतक सुनील जैन का परिवार शुक्रवार को कोरोना को मात देकर घर लौट आया। भाजपा नगर अध्यक्ष एवं अन्य नगर के लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं पॉजिटिव पाई गई महिला कांस्टेबल भी स्वस्थ होकर घर लौट आई।
विज्ञापन

आयुष जैन के पिता सुनील जैन की कोरोना से मौत हुई थी। इसके बाद परिजन भी जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। परिवार के सदस्यों को मेरठ के अस्पताल में भेज दिया गया था। शुक्रवार को कोरोना को मात देकर सुनील जैन के परिवार के सदस्य वापस लौटे तो उनका पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इनमें आयुष जैन व उनकी पत्नी, भतीजा ऋषभ जैन, दो वर्षीय बेटा शामिल हैं। स्वागत करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन, कमल जैन, वैभव जैन, डॉ. सुंदर, मनीष जैन, संदीप त्यागी, दीपक जैन, बिजेंद्र त्यागी मौजूद रहे। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि महिला कांस्टेबल चंचल भी स्वस्थ होकर लौट आई है। आदर्शनगर निवासी युवक अंकुर, कुम्हारान निवासी नूरआलम, जेल में बंद मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी युवक के तीन परिजन, बिनौली सीएचसी पर बतौर डेंटिस्ट तैनात कमरानवाबान निवासी शहजाद स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं।
विज्ञापन

छायाकार की पत्नी भी घर लौटीं
मवाना। एक दैनिक अखबार के छायाकार को दो सप्ताह पहले संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पत्नी को भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला को पांचली खुर्द सेंटर भेजा गया था। शुक्रवार को छायाकार की पत्नी कोरोना की जंग जीतकर घर वापस लौट आई। परिजनों ने घर पहुंचने पर महिला का तिलक कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed