फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   108 ambulance is being misused by driver and attendant to ferry commercial passengers in Baghpat

यूपी: योगी सरकार द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए लगाई एम्बुलेंस 108 सरेआम ढो रही सवारियां

Wed, 19 Feb 2020 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Feb 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
108 ambulance is being misused by driver and attendant to ferry commercial passengers in Baghpat
सवारियों को लेजाते हुए कैमरे में कैद हुई 108 एम्बुलेंस - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों में या आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 108 एम्बुलेंस सेवा  सरेआम सवारियां ढो रही हैं।

विज्ञापन


हालांकि पहले भी यह सेवा विवादों के घेरे में आ चुकी है। लेकिन ताजा मामला प्रदेश के बागपत जिले के किशनपुरा सीएचसी का है। यहां मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई 108 एम्बुलेंस सरेआम सवारियां ढोती नजर आई। जानकारी लगने पर नजदीक जाकर पड़ताल की गई तो वहां मौजूद सवारियां हड़बड़ा गईं। दरअसल, यहां सरकारी एम्बुलेंस का दुरुपयोग किया जा रहा है और अफसरों को खबर तक नहीं है। 
विज्ञापन


मंगलवार को बड़ौत शहर में 108 एम्बुलेंस सवारियों को ले जाते हुए कैमरे में कैद हुई। जब यह पूछा गया कि क्या एम्बुलेंस में चढ़ रहे लोग मेडिकल स्टाफ हैं? तो एम्बुलेंस ड्राइवर सकपका गया और अटेंडेंट भी कुछ जवाब नहीं दे सका। बताया गया कि इससे पहले भी कई बार इस तरह सवारियां लेकर जाते हुए पकड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला समन्वयक हर्ष कुमार से इस संबंध में अवगत कराया तो उनका कहना था कि 108 एम्बुलेंस सेवाओं का केवल आपातकाल में ही प्रयोग किया जा सकता है। किसी भी प्रकार से सवारी नहीं बैठा सकते हैं। यदि ऐसा है तो स्टाफ से पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed