फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.04 crore cheated on the pretext of buying Vaishno Devi's five rupee coin for Rs 15 lakh

Meerut News: वैष्णो देवी का पांच रुपये वाला सिक्का 15 लाख में खरीदने का झांसा देकर 1.04 करोड़ ठगे

Sat, 11 Jan 2025 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
1.04 crore cheated on the pretext of buying Vaishno Devi's five rupee coin for Rs 15 lakh
पीड़ित ने 20 प्रतिशत के ब्याज पर रुपये उधार लिए
विज्ञापन

पत्नी के आभूषण गिरवी रख रुपये खातों में किए ट्रांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। फेसबुक पर वैष्णो देवी का पांच रुपये वाला सिक्का 15 लाख रुपये में खरीदने की रील देखकर मेडिकल क्षेत्र के कालियागढ़ी निवासी दीपक राज साइबर अपराधियों के जाल में फंस गया। साइबर अपराधियों ने उससे 1.04 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने 20 प्रतिशत के ब्याज पर रुपये उधार और पत्नी के आभूषण गिरवी रखकर जुटाए। ये रुपये पीड़ित ने आरोपियों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दीपक राज ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर रील देखकर मोबाइल नंबर पर कॉल की। अविनाश यादव नाम के व्यक्ति ने कॉल रिसीव कर कहा कि हमारे यहां वैष्णो देवी का पांच रुपये सिक्का 15 लाख में खरीदा जाता है। यह खरीद-फरोख्त आरबीआई के नियमों के तहत होती है। उनके पास तीन सिक्के थे, लालचवश वह आरोपियों के झांसे में आ गए। आरोपियों ने आरबीआई की मुहर लगे एक फार्म पर दीपक राज की फोटो चस्पा कर 750 रुपये मंगाए।
विज्ञापन

दीपक राज ने 25 नवंबर को 750 रुपये शाइस्ता खान के मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन प्रमिल कुमार नाम के व्यक्ति का फोन आया कि वह 45 लाख रुपये लेकर मेरठ आ गया है। कंपनी से परमिशन ई-मेल कराने पर आपको यह रकम सौंप दी जाएगी। इस पर दीपक राज ने अविनाश यादव को फोन कर परमिशन की ई-मेल करने के लिए कहा। आरोपी ने कहा कि इसके लिए 13,700 रुपये भेजने होंगे। दीपक राज ने उसके बताए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर तो कभी जीएसटी के नाम पर ठगे रुपये
प्रमिल ने बताया कि उनके पास 95% की ई-मेल आई है। रकम 100% की ई-मेल पर मिलेगी। इस पर उन्होंने अविनाश यादव को काॅल की तो उसने कहा कि 25 लाख रुपये आयकर भरने पर ई-मेल भेजी जाएगी। पीड़ित ने 20 प्रतिशत के ब्याज पर 25 लाख रुपये लेकर उसके बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने 99% की मेल भेजी और 45 लाख रुपये की जीएसटी जमा करने के लिए कहा। पीड़ित ने अपनी पत्नी के सभी आभूषण गिरवी रखकर 20% के व्याज पर रकम लेकर उन्होंने 45 लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी प्रमिल ने उनसे 20,200 रुपये होटल की पेमेंट कराई। इसी तरह कुल 1.04 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उनसे टीडीएस के नाम पर बड़ी रकम मांगी जाने लगी।
दीपक राज ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से साफ इन्कार कर दिया। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी डिटेल जुटाई जा रही है। रकम फ्रीज कराने के लिए बैंकों को रिपोर्ट भेजी गई है।
---
मोबाइल नंबर पोर्ट कर 26 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर पोर्ट कर एक व्यक्ति से 26 लाख रुपये निकालने के आरोपी मुजफ्फरनगर के नई मंडी के भरतिया कॉलोनी निवासी तुषार शर्मा को गिरफ्तार किया है। 11 अक्तूबर 2023 को दुर्गानगर कैलाशपुरी निवासी सुशील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि बीएसएनएल के कर्मचारी पुनीत, कोमल और बंसल ने उनके वीआईपी मोबाइल नंबर को निजी मोबाइल कंपनी में पोर्ट कराकर उनके खाते से 26.21 लाख रुपये निकाल लिए थे। जांच में तुषार का नाम सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने अपने मित्र के आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर अपना नाम आशुतोष बंसल पुत्र शिव कुमार बंसल अंकित करा दिया था। इस पर उन्होंने यह मोबाइल सिम निकलवाया था। इसके बाद 25 सौ रुपये का पुराना मोबाइल खरीदकर उस पर गूगल-पे चालू किया। उसने अपने साथियों के खातों में उनके क्यूआर कोड पर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर किए। यह रकम वह जनसुविधा केंद्र से नकद लेकर आपस मे बांट लिए। उन्होंने काफी सामान ऑनलाइन खरीदा था।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed