फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   102 left the exam on the very first day in Madrasa Board

Meerut News: मदरसा बोर्ड में पहले ही दिन 102 ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 18 May 2023 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
102 left the exam on the very first day in Madrasa Board
सरधना। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बुधवार को बोर्ड की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई। पहली और दूसरी पाली में कुल 102 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

यूपी मदरसा बोर्ड की ओर से अरबी, फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं जिले में बुधवार से शुरू हुई। इसके लिए क्षेत्र में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक सहित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती जिलाधिकारी ने की है। बताया कि चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र, हर्रा में प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 238 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें से 156 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 82 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में मुंशी मौलवी की परीक्षा हुई। वहीं, द्वितीय पाली में आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं हुईं। इसमें कुल 161 परीक्षार्थियों को प्रतिभाग करना था, जिसमें से 141 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक अकील अहमद ने बताया कि केंद्र पर परीक्षाएं नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से हुई। केंद्र पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए काफी सख्ती रही। बाहर गेट पर ही परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद प्रवेश की अनुमति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed