{"_id":"5cd9da2ebdec22070352aea8","slug":"101557781038-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैसाली बस अड्डा से विवाहिता का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैसाली बस अड्डा से विवाहिता का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैसाली बस अड्डा से विवाहिता का अपहरण
- सरूरपुर के दंपती को पकड़नी थी मुजफ्फरनगर के लिए बस
- पति गया था कोल्ड ड्रिंक लेने, वापस आया तो पत्नी गायब
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। भैसाली बस अड्डा पर पत्नी को बैठाकर पति कोल्डड्रिंक लेने चला गया। वापस लौटा तो पत्नी सामान के साथ गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी पत्नी के न मिलने पर युवक ने अपने परिजनों और ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी। सोमवार को युवक ने अपहरण का अंदेशा जताकर सदर बाजार थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार सरूरपुर क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के एक युवक से हुई थी। रविवार दोपहर युवक अपनी पत्नी को मायके में मिलाने के लिए ले जा रहा था। आरोप है कि भैसाली बस अड्डे पर पत्नी को बैठाकर युवक दुकान पर कोल्डड्रिंक लेने गया था। पांच मिनट में ही युवक कोल्डड्रिंक लेकर लौटा तो पत्नी सामान के साथ गायब मिली। काफी तलाशने के बाद भी विवाहिता के न मिलने पर सोमवार को दोनों परिवार के लोग सदर बाजार थाने पहुंचे। एसएसआई सदर नरेश धीमान को परिजनों ने शिकायती पत्र देकर अपहरण का अंदेशा जताया। एसएसआई के अनुसार घटना के एक घंटा तक महिला के मोबाइल फोन पर रिंग जाती रही। उसके बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। एसएसआई के अनुसार महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकाली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।