{"_id":"5cc76461bdec22072841f4ba","slug":"101556571233-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश व मोबाइल लूट में तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश व मोबाइल लूट में तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश व मोबाइल लूट में तीन बदमाश दबोचे
दौराला। पुलिस ने सोमवार सुबह लावड़ मार्ग स्थित समाजवादी आवास योजना के समीप लूट की योजना बनाते बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने हाईवे लिंक मार्गों और कॉलोनी में घुसकर लूट की वारदातों को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने बदमाशों से एक तमंचा, दो कारतूस, दूध व्यापारी से लूटी रकम एवं मोबाइल आदि बरामद किया है। पुलिस ने बदमाशों को जेल भिजवा दिया है।
एसआई इंद्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल नाथीराम एवं कांस्टेबल सुधीर कुमार लावड़ मार्ग पर पुलिस जीप से गश्त कर रहे थे। इस दौरान समाजवादी आवास योजना के समीप बाइक तीन युवकों को रोककर पूछताछ की। इस पर तीनों युवकों ने बाइक से फरार होने का प्रयास किया। वहीं, पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के धंजू गांव निवासी बोंदी, आकाश एवं दुल्हेड़ा गांव निवासी दीपक बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान बदमाशों से तमंचा, दो कारतूस व अझौता मार्ग पर एक युवक से लूटा गया मोबाइल फोन तथा हाईवे पर सिवाया गांव के पास दूध व्यापारी से लूटी गई रकम में से छह हजार रुपये बरामद किए हैं। इतना ही नहीं बदमाशों ने एक सप्ताह पहले दौराला कस्बा स्थित एसबीआई शाखा के समीप एचपी गैस एंजेसी के सेल्समैन से दिनदहाडे़ लाखों की रकम लूट के प्रयास करना कबूल किया है। उधर, एसओ रितेश कुमार ने बताया कि पकडे़ गए बदमाशों ने लूट की कई घटनाएं भी कबूल की हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।