फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मतदान के बाद प्रत्याशी को जिताने का गणित

मतदान के बाद प्रत्याशी को जिताने का गणित

Sat, 13 Apr 2019 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद प्रत्याशी को जिताने का गणित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार को सकुशल संपन्न हो गया। इसके बाद क्षेत्र में चुनाव परिणाम की चर्चा तेज हो गई। सभी प्रत्याशियों के समर्थक और वोटर अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का गणित पेश कर रहे हैं। शुक्रवार को नुक्कड़ और चौराहों के साथ बाजारों में लोग चुनावी परिणाम की चर्चा करते दिखाई दिए।
चुनाव से पहले मतदाता पूरी तरह खामोश था। नेताओं द्वारा नब्ज टटोलने के बाद भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चुनाव संपन्न हो गया। वोटरों ने अपने चहेते प्रत्याशी के पक्ष में वोट करके ईवीएम में कैद कर दिया। चुनाव परिणाम ईवीएम से बाहर आने में अभी काफी समय है। वहीं, वोटर चुनावी चर्चा करने को तैयार नहीं है। नुक्कड़, चौराहों और चाय की दुकानों पर जब भी लोगों को समय मिलता है। बस चुनाव की चर्चा कर रहे हैं। अभी ये लोग आंकड़ों में उलझे हैं। बेहतर सरकार बनाकर भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे लोगों की जुबान से उतर गए हैं। बस उनकी जुबान पर प्रत्याशी की जीत का गणित है। शुक्रवार को हर वोटर अपने चहेते प्रत्याशी की जीत का गणित पेश करते नजर आए।
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर के समर्थक मुस्लिम, दलित, गुर्जर और यादव वोटरों को जीत का आधार बता रहे हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह के समर्थकों का कहना है कि सवर्ण जाति, जाट एवं अन्य जातियों ने भाजपा को भारी मतदान किया है। बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में चार लाख अन्य जातियों की वोट होने की वजह से भाजपा प्रत्याशी मजबूत स्थिति में है। भाजपा समर्थकों का दावा है कि गुर्जर जाति ने भी भाजपा को 60 प्रतिशत मतदान किया है। जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह जीत की ओर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समर्थक कुछ कहने से कतरा रहे हैं। जिसके चलते भाजपा एवं बसपा प्रत्याशी का सीधा मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
चाय की दुकानों, नुक्कड़ों एवं चौराहों पर चुनावी चर्चा तेज


तालाब किनारे से 40 लाइट चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़। नगर पंचायत कार्यालय के पीछे तालाब के किनारे लगी करीब चालीस स्ट्रीट लाइट बृहस्पतिवार रात चोरी हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू ने आज सुबह में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस एक गांव से सात लोगों को थाने ले आई। पुलिस का कहना है चालीस लाइटें बरामद कर ली गई है और चोरो से पूछताछ की जा रही है।
नगर पंचायत कार्यालय के पीछे तालाब का सौदर्यकरण कराया जा रहा है। तालाब के चारों तरफ खंभों पर चालीस स्ट्रीट लाइट लगी थी। चोरों ने बीती रात तालाब किनारे लगी चालीस लाइटों को उतारकर चोरी कर ले गए। सुबह होने पर कॉलोनीवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू को लाइट चोरी होने की खबर दी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों की तलाश शुरू की। क्षेत्र के एक गांव से सात लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पकडे़ गए लोगों का कहना है कि उनका मजदूरी को लेकर ठेकेदार से विवाद चल रहा है। जिस कारण वे लाइट उतार कर ले गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई।
थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह का कहना है कि क्षेत्र के एक गांव से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे चोरी की चालीस लाइट बरामद कर ली गई हैं। उक्त लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं, चेयरमैन अमित मोहन टीपू का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय के पीछे तालाब से चालीस लाइट चोरी हो गई थीं। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस लाइट बरामद होने का दावा कर रही है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।

मुख्य बातें
पुलिस ने एक गांव से सात लोगों को हिरासत में लेकर लाइटें बरामद कीं
आरोपियों ने ठेकेदार से मजदूरी का विवाद होने पर लाइटें उतारने का दावा किया

मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कराई
हस्तिनापुर। प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ सेवा ट्रस्ट द्वारा पांडव टीला स्थित प्राचीन पाण्डेश्वर मंदिर हस्तिनापुर में चल रहे ग्रीष्मकालीन चैत्र नवरात्र महोत्सव के सातवें दिन मां शक्ति के कालरात्रि के रूप की पूजा-अर्चना कराई गई। मां शक्ति कालरात्रि बनकर भक्तों पर आने वाले संकट से रक्षा करती है। मां भगवती शिव रूप साक्षात भक्तों पर जब अपनी कृपा करती है भक्तों के जीवन से रक्तबीज जैस लोभ का अंत कर पवित्र विचार बनकर उनके जीवन का उद्धार करती है। पूजा-अर्चना के मुख्य पुरोहित पं. महेश चंद शास्त्री रहे। मुख्य जजमान जयंती माता शक्तिपीठ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदेश कुमार उर्फ पप्पू गुर्जर, महेंद्र शर्मा पुजारी एवं मोहित शर्मा, सुभाष गुर्जर, शिवा एवं शनि व कृष्ण सैनी गाजियाबाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed