फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रहकहकह

रहकहकह

Sat, 23 Mar 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
रहकहकह
स्कूली बच्ची से खुलेआम गुंडागर्दी
विज्ञापन

- पुलिस को खुली चुनौती, स्कूल में अराजकता
- किठौर के कन्या पाठशाला की छात्रा बताई गई
मेरठ।
छेड़खानी करने वाले मनचले की हिम्मत इतनी ज्यादा बढ़ गई कि स्कूल में परीक्षा देने जा रही बच्ची से खुलेआम मनचलों ने गुंडागर्दी की। बेखौफ मनचले स्कूल परिसर में छात्रा को घेरकर उससे छेड़छाड़ और बदसलूकी करते हुए उसे डराते-धमकाते भी हैं। रूह कंपा देने वाली इस वारदात का बदमाशों के साथियों में से एक ने वीडियो बनाया और इसे वायरल भी कर दिया। बेहद कम उम्र की छात्रा पूरी हिम्मत के साथ इन वहशी दरिंदों से जूझते हुए खुद को छुड़ा लेती है। लेकिन तब भी यह उसे पीछे से धमकाते हैं। छात्रा के निकल जाने के बाद वीडियो में जो सुनाई देता है, उससे इन बदमाशों के खतरनाक और कुत्सित इरादों का पता चलता है। जिससे साफ जाहिर है कि मनचलों को किसी छात्रा के मान-सम्मान से कोई लेनादेना नहीं है। छात्राओं से छेड़खानी, दुर्व्यवहार करना जैसे इनका अधिकार हो गया है। इन युवकों का अगुआ एक युवक वीडियो में बल्कि साथियों से बोलता है, छोड़ क्यों दिया.., इसे, जा लेकर आ इसे...। इस दौरान दूसरा बोलता है मैं तो वीडियो बना रहा था। मैं क्या करता। इन बदमाशों का सरगना फिर बोलता है, दिमाग खराब कर दिया, कैसे छोड़ दिया। एक बोलता है वीडियो तो बन गया है, बचेगी कैसे।
गिड़गिड़ाती रही बच्ची
वीडियो में साफ दिख रहा है कि इन दरिंदों से घिरी यह बालिका उनसे छोड़ देने की गुहार लगाती है। मदद के लिए चीखती है, लेकिन स्कूल ड्रेस पहने बेहद मासूम सी दिख रही इस बच्ची का इन वहशी युवकों पर कोई असर नहीं होता है। छात्रा भाग न जाए, इसलिये दो-दो वहशी युवक उसका एक हाथ पकड़ कर मरोड़ते हैं और एक बदमाश उसके पैर के पंजे को बेदर्दी से अपने एक पैर से दबा कर रखता है। उनमें से एक अपने साथी को इस पूरी वारदात की वीडियो बनाने का निर्देश देता है। इस दौरान बदमाश उसके हाथ में जबरदस्ती एक चॉकलेट का पैकेट थमा देते हैं। बच्ची परीक्षा देने जा रही थी, इसलिए उसके हाथ में स्टेशनरी का छोटा सा भी पर्स है।
विज्ञापन

बेखौफ थे वहशी युवक
वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा को घेरे युवक बेखौफ होकर उससे दुर्व्यवहार कर रहे हैं। वह अपनी पूरी ताकत से इन वहशी युवकों की चंगुल से निकलने का प्रयास करती है, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान पहले छात्रा का हाथ मरोड़ रहा युवक बाद में खुद को छात्रा का मददगार होने का नाटक भी करता है। लेकिन छात्रा उसके झांसे में नहीं आती है। वह पूरी ताकत लगाकर इन युवकों की घेराबंदी से निकलने में कामयाब हो जाती है। स्कूल की तरफ भागते हुए बच्ची बदमाशों के दिए चॉकलेट के पैकेट को भी फेंक देती है। छात्रा के निकलने के बाद भी उनकी हरकतें कम नहीं होती है। भाग रही छात्रा के पीछे से ये मनचले चिल्लाते हैं, भागकर कहां जाएगी। वीडियो तो बन गया और वायरल भी हो गया है। बदमाश वीडियो में छात्रा के स्कूल का नाम कन्या पाठशाला का भी जिक्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किठौर के कन्या पाठशाला में गुंडागर्दी, रिपोर्ट दर्ज
यह सनसनीखेज वारदात किठौर स्थित कन्या पाठशाला में हुई है। छात्रा से सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। एसएसपी के निर्देश पर किठौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। छात्रा के बयान कोर्ट में दर्ज कराने की बात कही है। पीड़ित छात्रा को अनुसूचित जाति का बताया जा रहा है।

क्या खामोशी के पीछे का राज?
पुलिस के मुताबिक यह वीडियो परीक्षा के दौरान का है। वीडियो में छात्रा के हाथ में एक छोटा सा पेन होल्डर है। छात्रा के हाथ मेें चॉकलेट थी, जोकि आरोपियों की चुंगल से छूटकर भागते समय छात्रा के हाथ से गिरी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को इसकी जानकारी थी। इसके बावजूद खामोश रही। चर्चा है कि आरोपियों ने पुलिस से साठगांठ कर ली थी। लेकिन शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ तो इसकी पोल खुल गई।
एक मिनट सात सेकेंड की वायरल वीडियो में अराजकता...
छात्रा : छोड़ दो... मुझे छोड़ो। दो आरोपी खींचते रहे। एक आरोपी ने छात्रा का हाथ, दूसरा कमर पकड़े था।
एक आरोपी : छोड़ना मत... खींच इसको। अबे वीडियो बनाते रहना इसकी।
छात्रा : किसी का नाम लेकर बोली... भाई को बुलाओ। छोड़ दो... 20 सेकेंड गिड़गिड़ाती रही।
20 सेकेंड बाद एक आरोपी ने छात्रा को आगे की तरफ धकेलते कान में कुछ कहते जाने दिया।
दूसरा आरोपी बोला: भाग जा बेटा... तेरी वीडियो आ गई।
तीसरा आरोपी: अबे यह कन्या पाठशाला की लड़की है क्या? हां...।
चौथा आरोपी बोला: अबे तूने इसे क्यों छोड़ दिया। तूने क्यों जाने दिया। पकड़ ना इसे, लेकर आओ दोबारा।
आरोपी: अबे यार मैं तो वीडियो बना रहा था। ओके किसी को भेजता हूं।
आरोपी: वीडियो तो बन गई, कहां जाएगी। वीडियो तो वायरल होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed