{"_id":"5bb28f44867a554f207fbb56","slug":"101538428740-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गा जयाबाद टीम ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गा जयाबाद टीम ने
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा(मेरठ)। नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। जिनमें रिछपाल मोदीनगर की टीम ने सभी मैचों में विजय हासिल कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता के तीसरे दिन सबसे पहले गाजियाबाद टीम एवं इसोपुर टीम के बीच कांटे की टक्कर हुई। इसमें गाजियाबाद टीम ने 15-10, 13-15 व 15- 10 से जीत हासिल की। वहीं, दूसरे मुकाबले में बीबीएन बहसूमा और राफन क्लब के बीच हुआ। इसमें राफन टीम ने बहसूमा को आसानी से पराजित कर दिया। बटावली एवं रिछपाल मोदीनगर के बीच खेले गए मैच में बटावली टीम को 15-10 व 15-8 से शिकस्त देकर अचंभित कर दिया। इसके अतिरिक्त समसपुर एवं सचिन बहसूमा टीम में हुए मुकाबले में सचिन बहसूमा ने समसपुर को 2-0 से हराया। भोकरहेड़ी एवं छुर टीम की भिड़ंत हुई। इसमें भोकरहेड़ी ने छुर टीम को 2-0 से हराया। इसके बाद बागपत और गाजियाबाद के मैच में गाजियाबाद ने बागपत को कडे़ संघर्ष में 3-1 से हराया। प्रतियोगिता के आयोजक मोनू चाहल व अंजुल ने बताया कि आज खेले गए मैच की रेफरी शिवकुमार व सचिन शर्मा रहे। इस मौके पर अंजुल, विपिन शर्मा, सतवीर अहलावत, इलम सिंह, मोहित व बिजेंद्र गिरी, योगेंद्र वधुड़ी, रविंद्र नागर, राजेंद्र नागर, अरविंद चाहल, राजू चाहल, राजू राठी, इलम सिंह सभासद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन