{"_id":"5b62238f4f1c1b9e3e8b4aa6","slug":"101533158287-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़की में स्वच्छता पखवाड़ा पर संगोष्ठी का आयोजन
मेरठ। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत खेड़की गांव में नेहरू युवा केंद्र द्वारा बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता का महत्व बताते हुए हैंड वॉश, स्वच्छ भोजन आदि के बारे में विस्तार से बताया और जागरूकता रैली निकाली गई।
भारत सरकार के खेल मंत्रालय एवं युवा कार्यक्रम के अधीन नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में गांव खेड़की में स्वच्छता पखवाड़ा संगोष्ठी में जानी ब्लॉक की एनवाईवी जैनब ने महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कोच पूजा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1 से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। सभी ने आंबेडकर भवन में पौधरोपण कर पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली और स्वच्छता का संदेश देते हुए नारे लगाए। संचालन एनवाईवी सरधना राशिद ने किया। अजय राज शर्मा, रविंद्र भराला, वानी, मुकेश, एनवाईवी मीनाक्षी, कोच पूजा, हुमा, हीना व शगुफ़्त आदि मौजूद रहे।