{"_id":"5b37eee74f1c1bfa6e8baca9","slug":"101530392295-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जेवियर क्रिकेट एकेडमी की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जेवियर क्रिकेट एकेडमी की टीम जीती
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जेवियर मीरापुर की टीम जीती
मेरठ। हॉरिजन क्रिकेट ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मेरठ प्रीमियर लीग का आयोजन कनोहर लाल कन्या इंटर कॉलेज के मैदान पर किया जा रहा है। शनिवार को सेंट जेवियर क्रिकेट एकेडमी मीरापुर व मेरठ 11 के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर मेरठ 11 की टीम ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। सेंट जेवियर की टीम ने 20 ओवर में 183 रन बनाए। इसमें विवेक पंवार ने 60 व अकुल ने 52 रन बनाए। वहीं ध्रुव व आयुष ने तीन-तीन विकेट लिए। मेरठ 11 की टीम 18 ओवर में 90 रन पर ही ढेर हो गई। इसमें देवांगकांत ने 25 व अविरल ने 15 रन बनाए। वहीं विवेक ने 3 व अकुल ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अकुल कुमार को मिला। इस दौरान कोच अमित सैनी, मीरापुर कोच अंकित कौशिक, पंकज चौधरी, राहुल चौहान आदि उपस्थित रहे। आयोजन सचिव अमित सैनी ने बताया कि रविवार को फाइनल मुकाबला होगा।