{"_id":"5b22d4fc4f1c1ba86e8b8151","slug":"101529009404-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों केसाथ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों केसाथ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी सपा
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के साथ आंदोलन करेंगे सपाई
मेरठ। सपाई 25 गांवों के किसानों के साथ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे और जमीन का मुआवजा दिलाने के लिए किसानों की आवाज उठाएंगे। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि मवाना रोड नेशनल हाइवे-119 में 25 गांव के किसानों की जमीन और मकान हाइवे चौड़ीकरण में अधिग्रहीत हो रही है, उसमें बड़ी संख्या में किसानों के मकान तोड़े जाने हैं और पेड़ व ट्यूबवेल आदि का भी नुकसान होगा। किसानों की आपत्तियां निरस्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ईद के तुरंत बाद 25 गांवों के किसान अन्याय के विरुद्ध बैठक कर आंदोलन की अग्रिम रूपरेखा तैयार करेंगे और सरकार से मांग करेंगे कि उनकी जमीन के मुआवजे की राशि के चेक प्रत्येक गांव में मौके पर वितरित हों। उन्होंने कहा कि सपा किसानों को न्याय मिलने तक लड़ाई लड़ती रहेगी।